Punjab Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अभी से सियासी रणनीति पर काम तेज कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में पार्टी की अहम बैठक हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों, संगठन की मौजूदा स्थिति और संभावित उम्मीदवारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
टिकट बंटवारे पर राहुल गांधी का रुख स्पष्ट
टिकट वितरण को लेकर राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं के सामने अपना रुख स्पष्ट किया। उन्होंने संकेत दिया कि आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के दौरान किसी नेता की सिफारिश या पार्टी के भीतर गुटबाजी को आधार नहीं बनाया जाएगा। इसके बजाय साफ छवि, जनता के बीच विश्वसनीयता और चुनाव जीतने की क्षमता को टिकट का प्रमुख पैमाना बनाया जाएगा। इससे साफ है कि कांग्रेस आगामी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर अलग रणनीति अपनाने की तैयारी में है।
इंदिरा भवन में पंजाब कांग्रेस (Punjab Elections 2027) की अहम बैठक
दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित इस अहम बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय और पंजाब के कई दिग्गज नेता शामिल हुए। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट मौजूद रहे। वहीं पंजाब कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह, नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, विजय इंदर सिंगला और डॉ. राजकुमार समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की।
लुधियाना में देसी घी की फैक्ट्री पर छापेमारी!
बैठक में पंजाब के राजनीतिक हालात और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों (Punjab Elections 2027) को लेकर चर्चा हुई।
4 नवंबर को पंजाब में राहुल (Punjab Elections 2027) गांधी की ‘इंसाफ रैली
पंजाब में कांग्रेस अपने चुनावी अभियान की शुरुआत चार नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की ‘इंसाफ रैली’ से करने की तैयारी में है। दिल्ली की बैठक में इस रैली के आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी ने रैली में करीब एक लाख कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
इसके साथ ही विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में तीन से चार बड़ी जनसभाएं आयोजित करने की रणनीति भी बनाई जा रही है। संगरूर रैली के सफल आयोजन और समन्वय की प्रमुख जिम्मेदारी (Punjab Elections 2027) विजय इंदर सिंगला को सौंपी गई है।

