Men’s Asian Champions Trophy: पंजाब के सीएम भगवंत मान को जापान में आयोजित 2026 एशियाई खेलों की हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले देखने के लिए Asian Hockey Federation (AHF) ने आमंत्रित किया है। सीएम मान के साथ AHF ने पंजाब सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल को भी आइची-नागोया में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
AHF की ओर से पंजाब सरकार के प्रतिनिधिमंडल को आमंत्रित करने का उद्देश्य एशियन गेम्स जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय आयोजन की व्यवस्थाओं को करीब से समझना है, ताकि वहां से मिले अनुभव का इस्तेमाल 27 अक्टूबर से पंजाब में होने वाली Men’s Asian Champions Trophy की मेजबानी में किया जा सके।
भारत सरकार से अनुमति का इंतजार
सीएम भगवंत मान सहित पंजाब के प्रतिनिधिमंडल के जापान दौरे के लिए अब केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार से अनुमति मिलने का इंतजार है। उक्त यात्रा के लिए केंद्र की मंजूरी इसलिए आवश्यक होती है, क्योंकि किसी अन्य देश की आधिकारिक यात्रा अंतरराष्ट्रीय मामलों के दायरे में आती है। खासकर तब, जब कोई व्यक्ति किसी विशिष्ट संवैधानिक या सरकारी पद पर आसीन हो।
यानी केवल आमंत्रण मिलने से कोई विशिष्ट व्यक्ति या सरकारी प्रतिनिधिमंडल सीधे तौर पर किसी अन्य देश की यात्रा नहीं कर सकता। ऐसी आधिकारिक यात्रा के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक अनुमति लेनी होती है, जिसमें विदेश मंत्रालय यानी MEA की मंजूरी भी शामिल होती है।
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पंजाब के पास
पुरुषों के लिए आयोजित होने वाली 2026 Men’s Asian Champions Trophy की मेजबानी इस बार भारत में पंजाब को मिली है। पंजाब की भगवंत मान सरकार इस आयोजन की मेजबानी करने जा रही है। 27 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक जालंधर और मोहाली में Men’s Asian Champions Trophy के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
पंजाब पहली बार Men’s Asian Champions Trophy की मेजबानी करेगा। Hockey India ने भी इसे पंजाब में इस स्तर के अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की पहली मेजबानी बताया है।
पंचकूला में PIB की ‘वार्ता’ कार्यशाला, नशामुक्त भारत और पोषण अभियान पर हुई चर्चा
साल 2023 में (Men’s Asian Champions Trophy ) चेन्नई में
हालांकि, पंजाब के लिए यह पहला मौका है, जब राज्य Men’s Asian Champions Trophy जैसे बड़े अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
भारत इससे पहले भी Men’s Asian Champions Trophy की मेजबानी कर चुका है। साल 2023 में चेन्नई, तमिलनाडु में Men’s Asian Champions Trophy का आयोजन हुआ था। FIH के अनुसार, यह टूर्नामेंट का सातवां संस्करण था। इसी साल रांची में Women’s Asian Champions Trophy का भी आयोजन किया गया था।

