Niranjan Singh Waris Punjab De: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पंजाब पुलिस के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों बुधवार को अकाली दल वारिस पंजाब दे में शामिल हो गए। दोनों ने चंडीगढ़ में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान पार्टी प्रमुख और खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली मौजूद रहे।
मजीठिया मामलें में (Niranjan Singh Waris Punjab De)चर्चित

पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह 6 करोड़ के पंजाब के चर्चित ड्रग केस मामलें में आकाली नेता और मंत्री बिक्रम मजीठिया से पुछतात की थी। बता दें, सिंथेटिक ड्रग रैकेट यानी भोला ड्रग केस में मनी लॉन्ड्रिंग केस में जगदीश भोला ने आकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया का नाम लिया था जिसके बाद ईडी ने आकाली नेता से पुछताछ की थी।
27 सितंबर को रविवार के बावजूद खुले रहेंगे बैंक, RBI ने लिया बड़ा फैसला
इस खुलासे के बाद पंजाब की राजनीति (Niranjan Singh Waris Punjab De) में भारी भूचाल आ गया था। विपक्षी दलों ने अकाली सरकार पर जमकर निशाना साधा था।
पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों भी वारिस पंजाब में शामिल
निरंजन सिंह के अलावा पंजाब के पूर्व डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों ने भी आकाली दल वारिस पार्टी का दामन थाम लिया है। डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों लुधियाना के सुआ रोड पर बन रहे ग्रैंड मैनर होम की जांच के दौरान चर्चा में आए थे। उन्होंने इस जांच में खुलासा किया था कि इसमें बड़े स्तर पर धांधली हुई है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
इस मामले में सबसे पहले मंत्री आशु और डीएसपी सेखों के बीच विवाद शुरू हुआ।

तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की मौजूदगी में शामिल
दोनों ही पूर्व प्रशासनिक कर्मी ने आकाली दल का दामन आकाली दल के प्रधान और खंडूर साहब से सांसद अमृत पाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की मौजूदगी में थामा। इस दौरान निरंजन सिंह ने किसी भी प्रकार की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को नकारते हुए सिर्फ पंजाब के भलाई के लिये काम करने की बात की ।

