Mohali Firing Case:मोहाली के बलटाना में हुई फायरिंग की वारदात को सुलझाने के लिए पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। सीआईए की टीम हमलावरों की आवाजाही का पता लगाने के लिए घटनास्थल से लेकर फर्नीचर मार्केट तक लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। जांच के दौरान संदिग्ध वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर से जुड़ा सुराग मिलने की बात भी सामने आई है।
पूर्व कांग्रेस पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग
मोहाली जिले के जीरकपुर स्थित बलटाना में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब 2:15 से 2:30 बजे के बीच फायरिंग की घटना हुई। अज्ञात हमलावरों ने कांग्रेस से जुड़ी पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के घर को निशाना बनाते हुए 7 से 8 राउंड गोलियां चलाईं। फायरिंग के दौरान गोलियां घर के मुख्य गेट और दीवारों पर लगीं। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जहां से कारतूस के खोखे भी बरामद हुए। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने (Mohali Firing Case)की सूचना नहीं थी।
पांच करोड़ रुपये देने (Mohali Firing Case) की मांग
फायरिंग की इस घटना के पीछे रंगदारी की धमकी का एंगल भी सामने आया है। पूर्व पार्षद नीतू चौधरी के मोबाइल पर तीन ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजे जाने की बात कही जा रही है। इनमें एक व्यक्ति कथित तौर पर खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा हर्ष पंडित बताता है और राम कुमार को पहले भी चेतावनी देने का दावा करता है। रिकॉर्डिंग में कथित तौर पर 12 घंटे के भीतर पांच करोड़ रुपये देने की मांग की गई है। साथ ही रकम नहीं मिलने पर गोली मारने की धमकी भी दी गई। पुलिस के पास वारदात से संबंधित वीडियो और ये ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद हैं, जिनकी मदद से मामले की (Mohali Firing Case)की जा रही है।
200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही CIA टीम
अमर उजाला की रिपोर्ट के मुताबिक, बलटाना में फायरिंग की घटना की जांच कर रही सीआईए की टीम घटनास्थल से फर्नीचर मार्केट तक 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल चुकी है। रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जांच के दौरान हमलावरों की गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाने से जुड़ा अहम सुराग भी मिला है।
ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद में CBI की जांच तेज, 15 विभागों से जवाब तलब
पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने और (Mohali Firing Case)उनकी गतिविधियों का पता लगाने में जुटी है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

