Khet Bachao Abhiyan:केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कृषि भवन, नई दिल्ली में मंत्रालय की पहली समग्र मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कृषि योजनाओं की प्रगति, डिजिटल कृषि, प्राकृतिक खेती, दलहन-तिलहन उत्पादन, फसल बीमा और ग्रामीण कृषि ढांचे समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई।
इसी महीने शुरू होगा ‘खेत बचाओ अभियान’
बैठक में शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि मिट्टी की सेहत, पराली और फसल अवशेष प्रबंधन तथा रासायनिक खादों के असंतुलित इस्तेमाल को लेकर 22 अक्टूबर से देशभर में ‘खेत बचाओ अभियान’ शुरू किया जाएगा। इसके तहत कृषि वैज्ञानिक और मैदानी अमला किसानों के खेतों तक पहुंचकर मिट्टी की जांच, जैविक तत्वों के संरक्षण, पराली न जलाने और संतुलित पोषक तत्वों के इस्तेमाल को (Khet Bachao Abhiyan) लेकर जागरूक करेगा।

10.77 करोड़ से अधिक किसानों की फार्मर आईडी
डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत देश में 14 करोड़ किसानों को डिजिटल रूप से जोड़ने के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 10.77 करोड़ से अधिक फार्मर आईडी बनाई जा चुकी हैं। समीक्षा बैठक में इसे किसानों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। इसके अलावा चालू खरीफ सीजन में 26.73 करोड़ से अधिक खेतों का डिजिटल क्रॉप (Khet Bachao Abhiyan) सर्वे पूरा होने की जानकारी दी गई।
दलहन और तिलहन उत्पादन में लक्ष्य से आगे
सरकार के अनुसार, 2025-26 में देश में 266 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 274.09 लाख टन दलहन का उत्पादन हुआ। वहीं तिलहन उत्पादन 427 लाख टन के लक्ष्य के मुकाबले 430.59 लाख टन रहा। खाद्य तेल का घरेलू उत्पादन भी 2023-24 के 121.75 लाख टन से बढ़कर 2025-26 में 129.96 लाख टन होने की जानकारी बैठक में दी गई।
प्राकृतिक खेती और FPO में बढ़ी भागीदारी
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत अब तक 27.32 लाख किसान और 12.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र जुड़ने की जानकारी दी गई। इस काम में 33,257 से अधिक कृषि सखियों और कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन्स की तैनाती की गई है।
वहीं, 10,000 FPO योजना के तहत 30.11 लाख किसानों के जुड़ने की जानकारी दी गई। बैठक में बताया गया कि FPO का औसत सालाना टर्नओवर 38 लाख (Khet Bachao Abhiyan) रुपये से बढ़कर 141.76 लाख रुपये हो गया है।
सिलेंडर का ऐसा इस्तेमाल देख रह जाएंगे हैरान
कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक के ऋण
कृषि अवसंरचना कोष के तहत अब तक 2.25 लाख से अधिक परियोजनाओं के लिए 1,01,502 करोड़ रुपये से अधिक के ऋण स्वीकृत किए जाने की जानकारी दी गई। इन परियोजनाओं के जरिए वेयरहाउस, कोल्ड स्टोरेज, प्राथमिक प्रसंस्करण केंद्र और कस्टम हायरिंग सेंटर जैसे कृषि ढांचे को बढ़ावा दिया जा रहा है
फसल बीमा में 23 प्रतिशत बढ़ा नामांकन
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत चालू खरीफ सीजन में किसानों का नामांकन पिछले खरीफ के 2.30 करोड़ से बढ़कर 2.83 करोड़ हो गया है। सरकार के अनुसार, यह करीब 23 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। बीमित क्षेत्र 2.97 करोड़ हेक्टेयर और बीमित राशि 1.86 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की जानकारी भी दी गई।
धीमे राज्यों और जिलों (Khet Bachao Abhiyan) पर सख्ती के निर्देश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत जिलों की रैंकिंग की भी समीक्षा की गई। बैठक में बताया गया कि देश का औसत स्कोर अप्रैल के 18.85 से बढ़कर अगस्त में 46.89 हो गया। शिवराज सिंह चौहान ने लगातार पिछड़ रहे जिलों में योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सीधे बात कर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
बैठक के अंत में केंद्रीय मंत्री ने कृषि योजनाओं की प्रगति की हर महीने समीक्षा करने और अधिकारियों के वित्तीय व भौतिक लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि वरिष्ठ अधिकारी केवल कागजी रिपोर्टों पर निर्भर न रहें, बल्कि योजनाओं की वास्तविक स्थिति जानने के (Khet Bachao Abhiyan) लिए नियमित रूप से फील्ड विजिट करें।

