Powergrid Center of Excellence: विद्युत मंत्रालय के अधीन महारत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पावरग्रिड) ने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पीईसी), चंडीगढ़ में ‘पावरग्रिड सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ स्थापित किया है। इस परियोजना का उद्देश्य विद्युत क्षेत्र में नवाचार, अनुसंधान एवं विकास को बढ़ावा देने के साथ-साथ उद्योग की बदलती जरूरतों के अनुरूप कुशल कार्यबल तैयार करना है।
करीब ₹17.19 करोड़ की लागत वाली इस परियोजना को पावरग्रिड और पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज के बीच 6 जून 2025 को हुए समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत पूरा किया गया है। कंपनी के मुताबिक, सेंटर के जरिए तकनीकी चुनौतियों के समाधान, उन्नत अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक (Powergrid Center of Excellence) सहयोग को बढ़ावा मिलेगा।

पंजाब समेत इन राज्यों के छात्रों को मिलेगा लाभ
पावरग्रिड के अनुसार, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ से पीईसी के शैक्षणिक और अनुसंधान वातावरण को मजबूत करने में मदद मिलेगी। इसका लाभ पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत अन्य क्षेत्रों के छात्रों, शोधकर्ताओं और शैक्षणिक समुदाय को मिलने की उम्मीद है (Powergrid Center of Excellence) ।
सेंटर के हस्तांतरण समारोह में पावरग्रिड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वामसी राममोहन बुरा ने इसे पीईसी के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया को औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस दौरान पावरग्रिड और पीईसी के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कांग्रेस में प्रियंका कक्कड़ की एंट्री, पंजाब में पार्टी की नई रणनीति का हिस्सा?
भविष्य की तकनीकी जरूरतों (Powergrid Center of Excellence) के लिए तैयार होंगे छात्र
इस मौके पर वामसी राममोहन बुरा ने कहा कि शैक्षणिक और अनुसंधान बुनियादी ढांचे को मजबूत करना भविष्य की प्रतिभाओं को तैयार करने और तकनीकी प्रगति को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है। उन्होंने कहा कि पावरग्रिड CSR के माध्यम से शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार से जुड़ी पहलों को लगातार समर्थन दे रहा है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

वहीं, पीईसी के निदेशक प्रो. राजेश कुमार भाटिया ने पावरग्रिड के योगदान के लिए आभार जताते हुए कहा कि सेंटर से छात्रों, संकाय सदस्यों और शोधकर्ताओं को लाभ मिलेगा। उनके अनुसार, इससे नवाचार, उन्नत अनुसंधान, कौशल विकास और उद्योग-अकादमिक सहयोग को (Powergrid Center of Excellence) बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

