Nasha Mukt Bharat: प्रेस सूचना ब्यूरो (PIB), चंडीगढ़ की ओर से पंचकूला में ‘वार्ता’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य सरकार और मीडिया के बीच समन्वय मजबूत करने के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं और अभियानों को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाना रहा।
एसडीएम पंचकूला मन्नत राणा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल

कार्यक्रम में एसडीएम पंचकूला मन्नत राणा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं, जबकि PIB चंडीगढ़ की उप निदेशक सपना ने कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान HSNCB के डीएसपी हरविंदर सिंह, नगर निगम पंचकूला के ठोस कचरा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रदीप कुमार और जिला परियोजना अधिकारी सविता नेहरा ने विभिन्न विषयों पर जानकारी दी।
मन्नत राणा ने कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी नागरिकों तक सटीक और प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए सरकार और मीडिया के बीच बेहतर संवाद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जनकल्याणकारी अभियानों की सफलता के लिए लोगों की भागीदारी भी महत्वपूर्ण है
E20 पेट्रोल को लेकर पंजाब के लोगों की राय, ग्राउंड पर लोगों ने बताए अपने अनुभव
ठोस कचरा प्रबंधन सत्र और ‘नशामुक्त भारत’ सत्र आयोजित
‘नशामुक्त भारत’ सत्र में डीएसपी हरविंदर सिंह ने नशे के खिलाफ अभियान और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के प्रयासों की जानकारी दी। वहीं, ठोस कचरा प्रबंधन सत्र में प्रदीप कुमार ने कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में रखने और उचित निपटान पर जोर दिया।

‘पोषण अभियान’ पर सविता नेहरा ने महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को बेहतर बनाने के लिए जागरूकता की जरूरत बताई। उन्होंने पोषण अभियान की शुरुआत 8 मार्च 2018 को किए जाने की जानकारी भी साझा की।
कार्यशाला के दौरान प्रत्येक सत्र के बाद प्रश्न-उत्तर और संवाद का आयोजन किया गया, जिसमें मीडिया प्रतिनिधियों ने विशेषज्ञों से सीधे सवाल किए। कार्यक्रम के (Nasha Mukt Bharat) समापन पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

