Halal Meat Controversy: गुरूदासपुर में दो मीट शॉप के सामने विवाद की स्थिति पैदा हो गई जब निंहग सिखो का जत्था गुरदासपुर शहर के काहनोवन रोड पर स्थित मीट शॉप के सामने एकत्र होने लगा। निंहग सिख हिंदू- सिख समुदाय के बीच हलाल मीट नॉनवेज शॉप बेचे जानें का विरोध कर रहे थे। निंहग सिखों का कहना था कि उक्त इलाके के आसपास सिर्फ सिख और हिंदू समुदाय के लोग रहते हैं जो हलाल मीट का सेवन नहीं करते। निंहगो के अनुसार दोनों ही धर्म के लोगों में हलाल मीट खाने की सख्त मनाही है ऐसे में उक्त शॉप में इस प्रकार हलाल मीट बेचे जानें को लेकर उनका विरोध हैं।
मुस्लिम अबादी (Halal Meat Controversy) बहुत कम

पंथ अकाली गुरु नानक दल मरियांवाला के बाबा सलविंदर सिंह की अगुवाई में पहुंचे निहंग सिंहों ने कहा कि उक्त इलाके में मुस्लिम समुदाय के लोगों की आबादी कम है। ऐसे में हलाल मीट बेचे जानें को लेकर औचित्य नहीं बनता। उन्होनें स्पष्ट रूप से कहा कि यदि कोई इस प्रकार हलाल मीट को इस इलाके में बेच भी रहा है तो उसे अपनी शॉप के सामने स्पष्ट रूप से इस बात का उल्लेख करना चाहिये कि उनकी शॉप में हलाल मीट बेचा जा रहा है।
दुकानदार ने माफी मांगते हुए निंहगो की बात स्वीकारी

मीट दुकान संचालको ने निहंगो से माफी मांगते हुए अपनी-अपनी दुकानों के सामने हलाल मीट बेचे जानें की जानकारी सार्वजनिक करने के लिये बोर्ड लगाने की बात को स्वीकार लिया है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
जिसके बाद निंहगो का जत्था वह से चला गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें निंहग सिख साफ कहते सुने जा सकते है कि उन्हें किसी के रोटी कमाने से कोई दिक्कत नहीं लेकिन किसी के धर्म को भष्ट करने का अधिकार नहीं।
E20 पेट्रोल को लेकर पंजाब के लोगों की राय, ग्राउंड पर लोगों ने बताए अपने अनुभव
इसके लिये दुकानदार से स्पष्ट जानकारी उल्लेख करने की बात कही। इस दौरान उन्होनें लोगों से भी अपील की बच्चों को समझाओ कि जुबान के स्वाद के वास्ते इस प्रकार की बिरयानी न खाएं।

