Pakistan Visa News:भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए आने वाले 92 सिख श्रद्धालुओं को पाकिस्तान सरकार की अनुमति नहीं मिलने के कारण शुक्रवार रात फैसलाबाद एयरपोर्ट से निराश होकर अपने घर लौटना पड़ा। श्रद्धालुओं का आरोप है कि पाकिस्तान सरकार ने भारत लौटने के लिए वापसी टिकट और एनओसी की शर्त रखी थी। इन शर्तों को पूरा किए बिना उन्हें भारत आने की अनुमति नहीं दी गई।
अनुमति नहीं मिलने से श्रद्धालुओं ने फैसलाबाद एयरपोर्ट पर विरोध जताया। हालांकि, काफी इंतजार के बाद भी मंजूरी नहीं मिली और उनकी फ्लाइट निकल गई। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं को वापस अपने-अपने घर लौटना पड़ा।
जानकारी के मुताबिक, भारत आने के लिए कुल 104 श्रद्धालुओं ने वीजा के लिए आवेदन किया था, जिनमें से 92 लोगों को वीजा जारी किया गया था। इसके बावजूद पाकिस्तान सरकार की ओर से जरूरी अनुमति नहीं मिलने (Pakistan Visa News)के कारण उनकी भारत यात्रा पूरी नहीं हो सकी।

मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी पाकिस्तान सरकार के रवैये पर कड़ा विरोध जताया है। SGPC ने श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा से रोकने के फैसले पर नाराजगी जाहिर की है।
SGPC से मदद की गुहार
शुक्रवार से ही सोशल मीडिया में एक सिख युवक का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें युवक द्वारा पाकिस्तान सरकार द्वारा इस प्रकार भारत आने को लगाई जा रही पांबदियों के बारें में जिक्र किया गया था। युवक ने उक्त मामलें को लेकर SGPC से हस्तक्षेप करते हुए दोनों देशों की सरकार से बात करने का आग्रह (Pakistan Visa News) किया था ताकि वह सभी श्रद्धालुओं के साथ भारत में धार्मिक स्थलों के दर्शन और भ्रमण कर सके।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
इस पूरे मामले को लेकर एसजीपीसी ने पाकिस्तान सरकार के इस फैसले पर आपत्ति जताते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से वीजा जारी होने के बावजूद श्रद्धालुओं को भारत आने की अनुमति नहीं दी गई। कमेटी के मुताबिक, इस तरह का रवैया सिख श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा में अनावश्यक अड़चन पैदा करता है और उनकी आस्था से जुड़ी यात्रा को प्रभावित करता है।
10 अक्टूबर तक भारत का (Pakistan Visa News) वीजा
पाकिस्तान सरकार से एनओसी नहीं मिलने वाले सभी पाकिस्तानी नागरिकों के पास 10 अक्टूबर तक भारत आने का वैध वीजा है। वे इस अवधि के दौरान कभी भी भारत आकर धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकते हैं।
5 करोड़ रिश्वत मामले में बड़े खुलासे
ऐसे में पूरा मामला अब पाकिस्तान सरकार के रुख पर निर्भर है। यदि तय समय सीमा के भीतर एनओसी जारी कर दी जाती है, तो सभी श्रद्धालु अपनी भारत यात्रा पूरी कर सकेंगे।

