Harsimrat Kaur Badal और अकाली दल की हज़ारों महिला विंग की कार्यकर्ताओं ने ‘सत्कार नहीं बलात्कार’ विरोध प्रदर्शन में लिया हिस्सा
Harsimrat Kaur Badal ने सल्फास लहराते हुए मुख्यमंत्री मान को सच्चाई सामने लाने की चुनौती देते हुए कहा, ‘आपने कहा था कि आप भ्रष्टाचार का एक भी रूपये की अनुमति देने से पहले जहर खा लेंगें – अब क्या हुआ?’’
चंडीगढ़ 05सितंबर: बठिंडा सांसद बीबा Harsimrat Kaur Badal की अगुवाई में स्त्री अकाली दल की हजारों महिलाओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान के तत्काल इस्तीफे की मांग करते हुए उनके आवास तक मार्च किया और दो बलात्कार पीड़ितों की ‘इज्जत’ नीलाम करने के आरोप में उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर मान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।
पुलिस ने बठिंडा सांसद, विधायक गनीव कौर और महिला विंग की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर की अगुवाई में स्त्री अकाली दल की सदस्यों को मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोकने के लिए पुलिस ने कड़ी सुरक्षा वाले बैरिकेडस लगाए, जिसके बाद उन्होने सड़क पर धरना दिया और गिरफ्तारियां दी। वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के बाद ‘गुरु दोखी भगवंत मान मुर्दाबाद’ और ‘जीजा-साली दी जोड़ी-5 करोड़ी’ के नारे लगाते हुए महिलाओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन जारी रखा।
Watch Video Bikram Majithia ਦਾ Bhagwant Mann ’ਤੇ ਹਮਲਾ
Harsimrat Kaur Badal Protest

महिलाओं को संबोधित करते हुए बीबा Harsimrat Kaur Badal ने कहा कि मुख्यमंत्री कार्यालय भ्रष्टाचार का अडडा बन गया है और उनकी पत्नी ऐसे दरिंदे को छोड़ने के लिए करोड़ों रूपये मांग रही हैं,जिसके खिलाफ दो महिलाओं ने बलात्कार और अपहरण का मामला दर्ज कराया है। उन्होने कहा कि हाल ही के आॅडियो और विजुअल साक्ष्यों से पता चला है कि कैसे गुरप्रीत कौर मान के बहनोई ने आरोपी बलात्कारी और मीडिया इन्फ्लुएंसर गुरी चहल के एक सहयोगी के साथ पांच करोड़ रूपये का सौदा किया था। उन्होने कहा,‘‘ सभी ने देखा कि कैसे गुरप्रीत मान के रिश्तेदार अमरदीप ग्रेवाल ने मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ एक रेस्तरां में बैठे हुए दरिंद के सहयोगी के साथ बातचीत की और यहां तक कि अपनी साख स्थापित करने के लिए उसकी एक तस्वीर भी सांझा की।

यह दावा करते हुए कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब की‘मावां धीयां’ के ‘सत्कार’ में विश्वास नही करती है, बल्कि ‘बलात्कारी’ को बचाने में भागीदारी बन गई है। उन्होने कहा,‘‘ अपराधी को अमृतसर जेल से पटियाला जेल में तबादला करने का वादा किया गया था और यहां तक कि उसे एक अस्पताल में भर्ती कराने का भी आश्वासन दिया गया, जहां उसे मुफ्त में ड्रग्ज की आपूर्ति की जाएगी। हमने यह भी देखा कि कैसे मुख्यमंत्री की पत्नी के साथ सौदा होने के दो महीने के भीतर ही उसे रिहा कर दिया गया और उसे अमेरिका भागने की अनुमति भी दे दी गई।’’
‘सल्फास’ की गोलियों का एक पैकेट लहराते हुए बठिंडा की संासद ने साहसपूर्वक भगवंत मान से अपना रूख साफ करने के लिए कहा कि वह भ्रष्टाचार के एक रूपये बजाय यां अपने परिवार के सदस्यों को छूने देने के बजाय वह जहर खाना पसंद करेंगें।
Harsimrat Kaur Badal जोर देकर कहा कि जब तक गुरप्रीत कौर मान को गिरफ्तार नही किया जाता, तब तक अकाली दल राज्य भर में जन आंदोलन चलाएगा। उन्होने मामले में अन्य सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के अलावा उन पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की, जिन्होने बलात्कार के आरोपी की जेल से रिहाई आसान बनाने के लिए रिपोर्ट रदद करने की फाइल दाखिल की थी।

बीबा बादल ने पूरी घटना की सीबीआई जांच की मांग करने के अलावा मीडिया इन्फ्लुएंसर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली बलात्कार पीड़ितों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होने कहा,‘‘यह भी पता चला है कि पांच महिलाओं ने व्यक्गित रूप से उसी दरिंदे के खिलाफ मुख्यमंत्री से शिकायत की थी, लेकिन बाद में उन्होने इस मामले में कोई कार्रवाई नही की। यह भी पता लगाने के लिए इसकी जांच की जानी चाहिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय बलात्कारियों का समर्थन क्यों कर रहा है?’’
इस बीच लोगों को चेतावनी देते हुए कि आग उनके घरों तक भी पहुंच सकती है, स्त्री अकाली दल की नेता बीबी हरगोबिंद कौर और बीबी गनीव कौर मजीठिया ने पंजाबियों से एकजुट होकर अन्याय का शिकार महिलाओं के हितों के लिए लड़ने और साथ ही मुख्यमंत्री के कार्यालय और आवास में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने की अपील की है।


