Friday, 30 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Login
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    न्यूजीलैंड का धमाका, भारत को 87 रन से दी करारी शिकस्त

    By
    Arvind Sahu

    जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

    By
    Arvind Sahu

    अंडरगारमेंट्स का यह अनोखा इस्तेमाल जानकर रह जाएंगे हैरान

    By
    Arvind Sahu

    2 नवंबर से बदल जाएगा पंजाब के स्कूलों का शेड्यूल, शिक्षा विभाग का नया आदेश

    By
    Arvind Sahu

    दिवाली से पहले किसानों के खाते में आएंगे पैसे!

    By
    Arvind Sahu

    राजकोट एयरपोर्ट पर पक्षियों को भगाने के लिए फोड़े पटाखे, रनवे के पास लगी आग से छाया धुआं

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 30 Oct

    2026-10-30 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • E-Paper
  • Crime
  • Politics
  • Entertainment
  • Health
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
LatestCrime

जेल में सुरक्षाकर्मियों पर हमला कर 17 कैदी फरार

Arvind Sahu
Last updated: October 27, 2026 9:45 am
Arvind Sahu
Share
Tamil Nadu Jail Break
Tamil Nadu Jail Break
SHARE

Tamil Nadu Jail Break: तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल में सोमवार देर रात कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई। बताया गया है कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के बाद 17 कैदी जेल से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से चार कैदियों को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।

दक्षिण क्षेत्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, फरार बाकी कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है। इसके लिए 17 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।

सभी कैदी एक ही बैरक (Tamil Nadu Jail BreakTamil Nadu Jail Break) में थे बंद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी 17 कैदी जेल की एक ही बैरक में बंद थे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने पहले जेलकर्मियों को एक कैदी की तबीयत बिगड़ने और उसे मिर्गी का दौरा पड़ने की सूचना दी। इसके बाद जब जेलकर्मी मदद के लिए बैरक के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और इसी दौरान सभी 17 कैदी जेल से फरार हो गए।

हमले में ग्रेड-II जेल पुलिसकर्मी घायल

फरार होने के दौरान कैदियों के हमले में थेनी जिला जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो अन्य जेलकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें हल्की (Tamil Nadu Jail Break) चोटें आई हैं।

जिले में 16 स्थानों पर चेकपोस्ट, फरार कैदियों की तलाश तेज़

कैदियों के फरार होने की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मदुरै, डिंडीगुल और पड़ोसी राज्य केरल के इडुक्की जिले की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. जयकुमार के मुताबिक, जिले में निगरानी बढ़ाने के लिए 16 स्थानों पर (Tamil Nadu Jail Break) चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।

त्योहारी सीजन में पठानकोट हाई अलर्ट पर!

इसके अलावा, डिंडीगुल-थेनी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। फरार कैदियों की तस्वीरें आसपास के पुलिस थानों को भेजकर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार कैदियों को गिरफ्तार  किया गया

जेल से फरार हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), साउथ जोन, विजयेन्द्र बिदारी के मुताबिक, पुलिस अब तक चार फरार कैदियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

बाकी कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का अभियान अभी जारी है और फरार कैदियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

TAGGED:Crime NewsJail BreakPrisoners EscapeTamil NaduTheni Newsतमिलनाडु समाचार
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article SIR Case Supreme Court SIR याचिका की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत का आश्वासन, कहा- ‘चिंता मत कीजिए’
Next Article Punjab Congress Leaders केसी वेणुगोपाल के सामने पंजाब के नेताओं का दुखड़ा
1 Comment
  • Pingback: India Vs New Zealand T20: भारत ने 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर जीता तीसरा T20

Click here to cancel reply.

Please Login to Comment.

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Priyanka Kakkar Joins Congress
LatestPolitics

कांग्रेस में प्रियंका कक्कड़ की एंट्री, पंजाब में पार्टी की नई रणनीति का हिस्सा?

By
Arvind Sahu
Sukhbir Badal
LatestPolitics

ईमानदारी साबित करने के लिए होर्डिंगज पर 500 करोड़ रूपये खर्च?

By
Hemant Mittal
Moga SHO Dismissed
LatestCrime

मोगा की ‘ऑल इज वेल’ कहने वाली एसएचओ सस्पेंड, जांच के बाद हुई कार्रवाई

By
Arvind Sahu
Punjab Anti-Drone Team Constable
LatestCrime

पंजाब में नशे के खिलाफ सरकार की कार्रवाई तेज, 274 ठिकानों पर छापेमारी; 386 गिरफ्तार

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.