CycloneArnab: बंगाल की खाड़ी में उठा अत्यंत भीषण चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ आंध्र प्रदेश के तट से टकरा गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, तूफान ने बापटला और विशाखापत्तनम के बीच, यनम के दक्षिण में तट पर दस्तक दी। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 125 से 135 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच दर्ज की गई, जबकि तेज झोंकों के साथ हवा की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है। तूफान की तीव्रता को देखते हुए तटीय इलाकों में भारी बारिश और नुकसान की आशंका बनी हुई है।
दक्षिणी ओडिशा में चक्रवात (CycloneArnab) का असर
चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर दक्षिणी ओडिशा के कई इलाकों में भी देखने को मिल रहा है। तूफान के प्रभाव से यहां भारी बारिश हो रही है, जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी है। तूफान के तट से टकराने की प्रक्रिया करीब चार घंटे तक चली।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। साथ ही, लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए (CycloneArnab) एहतियाती इंतजाम किए गए हैं।
चक्रवात अर्णब का असर: कोलकाता एयरपोर्ट पर हवाई सेवाएं प्रभावित, कई उड़ानें रद्द
Cyclone Arnab Live Update: चक्रवात अर्णब के प्रभाव से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। खराब मौसम और यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई आने-जाने वाली उड़ानें रद्द की गई हैं या उनके संचालन में बदलाव किया गया है। वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने चक्रवात के मद्देनजर विमानन सुरक्षा और हवाई अड्डों की तैयारियों की समीक्षा की है।
मौसम का सबसे अधिक असर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों और दक्षिणी ओडिशा में पड़ने की आशंका है, जबकि अन्य शहरों की उड़ानों पर भी असर हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि एयरपोर्ट के लिए निकलने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर अपनी उड़ान (CycloneArnab) का ताजा स्टेटस जरूर जांच लें।
आंध्र प्रदेश के 14 जिलों में NDRF और SDRF की टीमें तैनात
चक्रवात ‘अर्णब’ के संभावित खतरे को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने सुरक्षा और राहत व्यवस्था को मजबूत कर दिया है। सरकार ने राज्यभर में 2,199 चक्रवात राहत केंद्रों की पहचान कर उन्हें सक्रिय किया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, आपदा प्रबंधन और बचाव कार्यों को प्रभावी बनाने के लिए संवेदनशील 14 जिलों में राहत एवं बचाव दल तैनात किए गए हैं।
इनमें राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की 12 टीमें और राज्य आपदा (CycloneArnab) प्रतिक्रिया बल (SDRF) की 10 टीमें शामिल हैं।
SIR याचिका की सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत का आश्वासन, कहा- ‘चिंता मत कीजिए’
चक्रवात ‘अर्णब’ के खतरे के बीच इंडिगो ने जारी की एडवाइजरी
चक्रवात ‘अर्णब’ के चलते मौसम में आए बदलाव को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि बुधवार को राजमुंदरी, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम से आने-जाने वाली उड़ानों के संचालन पर असर पड़ सकता है।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे हवाई अड्डे के लिए रवाना होने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति (फ्लाइट स्टेटस) जरूर जांच लें, ताकि किसी भी (CycloneArnab) असुविधा से बचा जा सके।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

