Tuesday, 3 Nov 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Login
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    पंजाब में नकली देसी घी बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश

    By
    Arvind Sahu

    दीपावली पर 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में आएंगे 1,500 करोड़ रुपये!

    By
    Arvind Sahu

    AAP छोड़कर BJP में जाएंगे दो विधायक, कुंवर विजय प्रताप भी साथ

    By
    Arvind Sahu

    राजनीतिक गतिविधियों की कीमत चुका रहा कारोबार

    By
    Arvind Sahu

    राहुल गांधी पर अमित शाह का हमला, मोहब्बत की दुकान पर साधा निशाना

    By
    Arvind Sahu

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच आखिरी मुकाबला

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 03 Nov

    2026-11-03 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • E-Paper
  • Politics
  • Crime
  • Health
  • Entertainment
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
CrimeHealthLatest

पंजाब में नकली देसी घी बनाने वाली फैक्टरी का पर्दाफाश

Arvind Sahu
Last updated: November 3, 2026 5:19 pm
Arvind Sahu
Share
Fake Ghee Factory
Fake Ghee Factory
SHARE

Fake Ghee Factory: खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग और खमाणों पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार रात बिलासपुर रोड पर चल रहे एक कथित नकली देसी घी निर्माण केंद्र का भंडाफोड़ किया। यह फैक्टरी एक किराये के मकान में संचालित हो रही थी।

छापेमारी के दौरान टीम को मौके से 2 क्विंटल 86 किलो तैयार नकली देसी घी मिला। इसके साथ ही 6 क्विंटल वनस्पति घी और 4 क्विंटल रिफाइंड तेल भी बरामद किया गया। फैक्टरी में घी की पैकिंग और बिक्री की तैयारी के लिए मशीनों के अलावा खाली डिब्बे, रैपर और सील लगाने वाली मशीनें भी रखी गई थीं, जिन्हें टीम ने जब्त कर लिया।

मिलावट का धंधा (Fake Ghee Factory) पिछले डेढ़ से दो साल से जारी

प्रारंभिक जांच के मुताबिक, बिलासपुर रोड पर किराये के मकान में चल रहा यह कथित मिलावट का धंधा पिछले डेढ़ से दो साल से जारी था। यहां वनस्पति तेल के साथ अलग-अलग रसायनों और रंगों का मिश्रण तैयार कर उसे देसी घी के रूप में पैक किया जाता था। इसके बाद तैयार उत्पाद को प्रसिद्ध ब्रांड ‘मेधा शाम’ के नाम वाले डिब्बों में भरकर बाजार में भेजा जा रहा था। इस तरह कथित तौर पर नकली घी को असली ब्रांड के उत्पाद के रूप में बेचने की तैयारी (Fake Ghee Factory) की जा रही थी।

अब तक कैसे नहीं लगी किसी को भनक?

अधिकारियों के अनुसार, जगराओं निवासी अतुल कुमार इस कथित अवैध फैक्टरी का संचालन कर रहा था। इसकी जानकारी विभाग और पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हुई, जिसके बाद संयुक्त टीम ने मौके पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए घी के सैंपल प्रयोगशाला में जांच के लिए (Fake Ghee Factory)भेजे गए हैं।

Elenta Mart Barnala में सेहत विभाग की छापेमारी

अब लैब रिपोर्ट से ही उत्पाद की वास्तविक गुणवत्ता और उसमें इस्तेमाल किए गए पदार्थों की पुष्टि हो सकेगी। हालांकि, इस पूरे मामले में एक अहम सवाल भी सामने आता है कि यदि यह कारोबार पिछले डेढ़ से दो वर्षों से संचालित हो रहा था, तो खाद्य सुरक्षा विभाग की नियमित निगरानी के बावजूद इसकी भनक पहले क्यों नहीं लगी?

क्या विभाग को इस अवैध गतिविधि की जानकारी नहीं थी या फिर इसकी पहचान केवल मुखबिर की सूचना मिलने के बाद ही हो सकी? यह पहलू भी (Fake Ghee Factory) जांच के दायरे में आना जरूरी है।

Fake Ghee Factory
Fake Ghee Factory

खपत पर प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही?

पंजाब में नकली और संदिग्ध देसी घी की बरामदगी के मामले लगातार चिंता बढ़ा रहे हैं। हाल के महीनों में लुधियाना के दीप नगर से करीब 3,000 लीटर संदिग्ध घी, जालंधर में लगभग 250 किलो देसी घी और रिफाइंड तेल तथा अब खमाणों में 2 क्विंटल 86 किलो कथित नकली घी बरामद किया गया है।

वहीं, सितंबर 2026 में कोटकपूरा में 22 हजार लीटर घी की बड़ी खेप पकड़ी गई थी, जिसकी प्रयोगशाला जांच में गुणवत्ता असुरक्षित और (Fake Ghee Factory) उत्पाद मिसब्रांडेड पाया गया था।

Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

इन कार्रवाइयों के बावजूद सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के बाद भी ऐसी घटनाओं में कमी क्यों नहीं आ रही? क्या छापेमारी और माल जब्त करने तक ही कार्रवाई सीमित रह जाती है या फिर इन अवैध कारोबारों की सप्लाई चेन और बाजार में इनकी खपत पर प्रभावी निगरानी नहीं हो पा रही?

बार-बार सामने आ रहे ऐसे मामले खाद्य सुरक्षा विभाग की निगरानी व्यवस्था, नियमित निरीक्षण और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की (Fake Ghee Factory)प्रभावशीलता पर भी सवाल खड़े करते हैं।

TAGGED:2.86 Quintal GheeFake Desi GheeFake Ghee FactoryFood AdulterationPunjab Newsनकली देसी घी
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article PM Ujjwala Yojana दीपावली पर 1.89 करोड़ परिवारों के खातों में आएंगे 1,500 करोड़ रुपये!
Leave a Comment

Click here to cancel reply.

Please Login to Comment.

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

India vs New Zealand T20
Latest

भारत ने 13.2 ओवर में 199 रन बनाकर जीता तीसरा T20

By
Arvind Sahu
Trident Group Celebrates Values Day
Latest

ट्राइडेंट ग्रुप ने मनाया वैल्यूज डे

By
Hemant Mittal
Nepal Flood
Latest

Nepal Alert

By
Hemant Mittal
Punjab CBI Transfer Posting Case
LatestCrimePolitics

ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद में CBI की जांच तेज, 15 विभागों से जवाब तलब

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.