Punjab AAP MLAs Join BJP:पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राज्य की राजनीति में दल-बदल का सिलसिला तेज हो गया है। आम आदमी पार्टी छोड़ चुके दो विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा आज भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। दोनों नेता दिल्ली में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इनके अलावा पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व विधायक कुंवर विजय प्रताप सिंह के भी आज भाजपा में शामिल हुए है।
सदस्यता रद्द कराने की (Punjab AAP MLAs Join BJP) तैयारी में AAP
AAP ने दोनों विधायकों के भाजपा में शामिल होने के फैसले के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता को लेकर भी कदम उठाने की तैयारी कर ली है। पार्टी विधानसभा स्पीकर के समक्ष हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह जौड़ामाजरा की सदस्यता रद्द करने की मांग रखेगी। AAP का कहना है कि दोनों विधायक पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे, जिसके चलते उन्हें पहले ही निलंबित किया जा चुका था। इसके बाद दोनों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
अब भाजपा( Punjab AAP MLAs Join BJP) में शामिल होने के उनके फैसले के बीच AAP उनकी विधायकी पर कार्रवाई की मांग करने जा रही है।

सतीश पूनिया ने तीनों का (Punjab AAP MLAs Join BJP) स्वागत किया
पंजाब में राजनीतिक समीकरणों के बीच तीनों नेताओं ने आज भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने चेतन सिंह जौड़ामाजरा, हरमीत सिंह पठानमाजरा और कुंवर विजय प्रताप सिंह को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर पंजाब भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया ने तीनों का स्वागत किया। कार्यक्रम में पंजाब भाजपा इकाई के कई वरिष्ठ नेता (Punjab AAP MLAs Join BJP) भी मौजूद रहे।
पंजाब चुनाव की कमान राहुल गांधी के हाथ, टिकटों पर बड़ा ऐलान!
40 उम्मीदवारों की पहली सूची में तीनों नेताओं को नहीं मिली जगह
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले आम आदमी पार्टी की ओर से 40 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद पार्टी के भीतर असंतोष की स्थिति सामने आई है। इस सूची में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा को जगह नहीं मिली थी। दोनों नेताओं के इस्तीफे को टिकट वितरण और पार्टी की चुनावी रणनीति से जुड़ी नाराजगी के तौर पर देखा जा रहा है।
हालांकि, आम आदमी पार्टी ने समाना और सनौर सीटों पर अभी किसी उम्मीदवार का नाम घोषित नहीं किया था, लेकिन इन दोनों विधानसभा क्षेत्रों में नए इंचार्ज नियुक्त किए जाने से मौजूदा विधायकों के दोबारा टिकट मिलने पर (Punjab AAP MLAs Join BJP) सवाल उठने लगे थे।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

