Lawyer Protest viral video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स अर्धनग्न अवस्था में एक सरकारी दफ्तर के सामने अपनी शिकायत करता नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह शख्स कोई आम आदमी नहीं, बल्कि एक वकील है, जो अपनी समस्या को लेकर एसडीएम कार्यालय में सुनवाई न होने से परेशान था। अपनी समस्या नहीं सुने जाने से व्यथित शख्स अर्धनग्न होकर वहीं कार्यालय के सामने बैठ गया।
संतोष कुमार पांडे वकील के आरोप
वीडियो में शख्स अपना नाम संतोष कुमार पांडे बताते हुए कह रहा है कि आदेश की प्रति देने में 6 महीने से अधिक समय हो गया है लेकिन अब तक आदेश प्राप्त नहीं हुआ। वीडियो में शख्स पाल बाबू का नाम कहकर उनकी वजह से परेशान होने का दावा कर रहा है।
‘सांपनाथ, नागनाथ, कालिया नाग’… किसके लिए क्या बोले BJP नेता? बयान से बढ़ी सियासी जंग

कपड़े उतारकर क्यों ( Lawyer Protest viral video) किया प्रदर्शन ?
सिविल न्यायालय कोर्ट में वकालत करने वाले शख्स ने दावा किया कि पेंट शर्ट कोर्ट पहनकर आते हैं तो उसकी कोई मान्यता नहीं, कोई बात नहीं रखते। वकील के पास कई पक्षकार होते हैं। उन्हें क्या जवाब देंगे? विरोधस्वरूप कपड़े उतार दिए हैं, बाहर बैठकर (Lawyer Protest viral video) इनके खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
अधिकारियों के प्रतिवेदन के बाद भी फैसला नहीं
तारीख पर तारीख मिलने का दावा करते हुए वकील ने कहा, जब सारी प्रक्रिया पूरी हो गई…तहसीलदार, पटवारी का प्रतिवेदन आ गया। यदि हमारे पक्ष में नहीं भी फैसला देना है, तो कम से कम खारिज कर दें। ताकि किसी अन्य कोर्ट में जाकर इस मामले को लेकर ( Lawyer Protest viral video) जाएंगे।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me

