Punjab School Timing Change 2026: पंजाब में मौसम में हो रहे बदलाव के साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूलों की टाइमिंग में संशोधन करने का फैसला लिया है। विभाग की ओर से जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, राज्य के सभी सरकारी, निजी, एडेड और मान्यता प्राप्त स्कूलों का समय 2 नवंबर से बदल जाएगा। नए आदेश के तहत प्राइमरी स्कूल सुबह 9 बजे खुलेंगे और दोपहर 3 बजे छुट्टी होगी। इस बदलाव को राज्य के सभी संबंधित स्कूलों में लागू किया जाएगा।
मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों की टाइमिंग में भी बदलाव
मिडिल, हाई और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के लिए सुबह 9 बजे से दोपहर 3:20 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। नया शेड्यूल 2 नवंबर से प्रभावी होगा। चूंकि 1 नवंबर को रविवार है, इसलिए स्कूलों में पहले की तरह साप्ताहिक अवकाश रहेगा और सोमवार से सभी संबंधित स्कूल संशोधित समय-सारणी के अनुसार संचालित होंगे।
28 फरवरी तक लागू रहेगी (Punjab School Timing Change 2026) स्कूलों की नई टाइमिंग
बदलते मौसम और बढ़ती ठंड को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों की समय-सारणी में यह बदलाव किया है, ताकि सुबह के समय कम तापमान और ठंड के कारण बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े। नई व्यवस्था के तहत बदला हुआ समय 28 फरवरी तक लागू रहेगा।
बैलेट पेपर से MLC चुनाव पर PM मोदी का तंज
इसके बाद 1 मार्च से स्कूलों की टाइमिंग में एक बार फिर संशोधन किया जाएगा। पंजाब के 19 हजार से अधिक सरकारी और निजी स्कूल इस व्यवस्था के दायरे में आएंगे।
स्कूलों की टाइमिंग, जानें कब-कब (Punjab School Timing Change 2026) होता है बदलाव
पंजाब में मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए शिक्षा विभाग शैक्षणिक सत्र के दौरान स्कूलों की टाइमिंग में तीन चरणों में बदलाव करता है। इसके तहत 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक राज्य के स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होते हैं। वहीं, मौसम में बदलाव के साथ 1 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्राइमरी स्कूलों का समय सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक निर्धारित रहता है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
इसके बाद नवंबर से फरवरी तक सर्दियों के मौसम को देखते हुए नई समय-सारणी लागू की जाती है, ताकि बच्चों को बदलते तापमान के अनुसार (Punjab School Timing Change 2026) राहत मिल सके।

