Tamil Nadu Jail Break: तमिलनाडु के थेनी जिले में स्थित थेक्कम्पट्टी जेल में सोमवार देर रात कैदियों के फरार होने की घटना सामने आई। बताया गया है कि सुरक्षाकर्मियों पर हमला करने के बाद 17 कैदी जेल से भाग निकले। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इनमें से चार कैदियों को कॉम्बिंग ऑपरेशन के दौरान दोबारा गिरफ्तार कर लिया है।
दक्षिण क्षेत्र के इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) विजयेंद्र बिदारी के मुताबिक, फरार बाकी कैदियों की तलाश तेज कर दी गई है। इसके लिए 17 विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया है, जो विभिन्न इलाकों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही हैं।
सभी कैदी एक ही बैरक (Tamil Nadu Jail BreakTamil Nadu Jail Break) में थे बंद
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी 17 कैदी जेल की एक ही बैरक में बंद थे। बताया जा रहा है कि कैदियों ने पहले जेलकर्मियों को एक कैदी की तबीयत बिगड़ने और उसे मिर्गी का दौरा पड़ने की सूचना दी। इसके बाद जब जेलकर्मी मदद के लिए बैरक के अंदर पहुंचे, तो कैदियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया और इसी दौरान सभी 17 कैदी जेल से फरार हो गए।
हमले में ग्रेड-II जेल पुलिसकर्मी घायल
फरार होने के दौरान कैदियों के हमले में थेनी जिला जेल के ग्रेड-II पुलिसकर्मी थंगापांडी के सिर में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जी. विलाक्कु के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इस घटना में ड्यूटी पर तैनात दो अन्य जेलकर्मी भी घायल हुए हैं, जिन्हें हल्की (Tamil Nadu Jail Break) चोटें आई हैं।
जिले में 16 स्थानों पर चेकपोस्ट, फरार कैदियों की तलाश तेज़
कैदियों के फरार होने की घटना के बाद पुलिस ने आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। मदुरै, डिंडीगुल और पड़ोसी राज्य केरल के इडुक्की जिले की पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। डिंडीगुल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एस. जयकुमार के मुताबिक, जिले में निगरानी बढ़ाने के लिए 16 स्थानों पर (Tamil Nadu Jail Break) चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं।
त्योहारी सीजन में पठानकोट हाई अलर्ट पर!
इसके अलावा, डिंडीगुल-थेनी हाईवे से गुजरने वाले वाहनों की सघन तलाशी ली जा रही है। फरार कैदियों की तस्वीरें आसपास के पुलिस थानों को भेजकर उनकी पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चार कैदियों को गिरफ्तार किया गया
जेल से फरार हुए कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (IGP), साउथ जोन, विजयेन्द्र बिदारी के मुताबिक, पुलिस अब तक चार फरार कैदियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
बाकी कैदियों की तलाश के लिए 17 विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही हैं। पुलिस का अभियान अभी जारी है और फरार कैदियों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

