Guru Ramdas Ji Prakash Parv: श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश से संगत बड़ी संख्या में गुरु घर में माथा टेकने पहुंच रही है। इस दौरान श्री गुरु रामदास लंगर हॉल में भी काफी रौनक देखने को मिल रही है। श्रद्धालु लंगर छकने के साथ-साथ सेवा में योगदान देकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं। प्रकाश पर्व को लेकर पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
सिख धर्म के चौथे गुरु रामदास जी
श्री गुरु रामदास जी सिख धर्म के चौथे गुरु थे। उनका जन्म 24 सितंबर 1534 को लाहौर में हुआ था और बचपन में उनका नाम भाई जेठा जी था। 1 सितंबर 1574 को उन्हें सिखों का चौथा गुरु नियुक्त किया गया। उन्होंने अमृतसर शहर की स्थापना की नींव रखी और पवित्र अमृत सरोवर के निर्माण का कार्य शुरू करवाया, जिसे बाद में उनके उत्तराधिकारी श्री गुरु अर्जन देव जी ने पूरा कराया।
श्री गुरु रामदास जी ने सिख धर्म में सेवा, सिमरन, विनम्रता और मानवता के मूल्यों को विशेष महत्व दिया। उनके द्वारा रचित लावां (लावां) की चार पंक्तियां सिख विवाह की आनंद कारज रस्म का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उनकी वाणी के अनेक शबद श्री गुरु ग्रंथ साहिब में दर्ज हैं।
श्री हरिमंदिर साहिब में उमड़ी संगत की भारी भीड़
श्री गुरु रामदास जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर श्री हरिमंदिर साहिब में देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सिख समुदाय के साथ-साथ गुरु रामदास जी के प्रति आस्था और सम्मान रखने वाले अन्य समुदायों के लोग भी दूर-दूर से यहां माथा टेकने और लंगर छकने आ रहे हैं।
लंगर हॉल के मैनेजर सतिंदर सिंह बाजवा ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए कहा कि श्री गुरु रामदास जी ने अमृतसर शहर की स्थापना की थी। उनके प्रकाश पर्व पर हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि अमेरिका, कनाडा समेत विभिन्न देशों से संगत लंगर सेवा में योगदान देने आती है। इस पावन अवसर पर देसी घी की जलेबियां, लड्डू, पकौड़े, सेब और केले सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों की सेवा की जा रही है। श्रद्धालु लंगर छकने के साथ-साथ सेवा में हिस्सा (Guru Ramdas Ji Prakash Parv) लेकर अपनी श्रद्धा व्यक्त कर रहे हैं।

तीन दिवसीय भव्य (Guru Ramdas Ji Prakash Parv) आयोजन
श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व 25 से 27 अक्टूबर तक अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में धार्मिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। तीन दिवसीय आयोजन के तहत 26 अक्टूबर को श्री अकाल तख्त साहिब से नगर कीर्तन निकाला जाएगा। वहीं, 27 अक्टूबर को प्रकाश पर्व के मुख्य अवसर पर सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब और श्री अकाल तख्त साहिब को भव्य दीपमाला से सजाया जाएगा।
प्रथम प्रकाश पर्व पर श्री दरबार साहिब में उमड़ी संगत, फूलों की सजावट बनी आकर्षण
इस दौरान धार्मिक समागमों के साथ अखंड पाठ और रहरास साहिब का पाठ होगा। पर्व के समापन पर आकर्षक आतिशबाजी भी की जाएगी। इन आयोजनों में बड़ी संख्या में संगत के शामिल होने (Guru Ramdas Ji Prakash Parv) की उम्मीद है।
लंगर कार्यालय (Guru Ramdas Ji Prakash Parv) 24 घंटे खुला
संगत की भारी आमद और जगह की कमी को देखते हुए लंगर के प्रबंधों का विस्तार किया जाता है। तेजा सिंह समुद्री हॉल के नजदीक और बाबा अटल राय जी के स्थान पर भी तीन से चार अतिरिक्त लंगर चलाए जाते हैं, ताकि श्रद्धालुओं को आसानी से लंगर छकाया जा सके। लंगर हॉल के मैनेजर सतिंदर सिंह बाजवा ने बताया कि (Guru Ramdas Ji Prakash Parv) लंगर कार्यालय 24 घंटे खुला रहता है।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
सेवा करने के इच्छुक श्रद्धालु किसी भी समय कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं और अपनी सुविधानुसार सेवा निभा सकते हैं।

