Amit Shah Punjab Visit:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को एक बार फिर पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया के जरिए उनके दौरे की जानकारी साझा की है। अमित शाह का एक बार फिर से पंजाब दौरा अहम माना जा रहा है जब पंजाब में नशे की समस्या और कानून-व्यवस्था को लेकर चल रही हालांकि, दौरे का विस्तृत आधिकारिक कार्यक्रम अभी सामने आना बाकी है।
रवनीत सिंह बिट्टू का सोशल मीडिया पोस्ट
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे पर आ रहे हैं। बिट्टू ने अपने संदेश में कहा कि पंजाब इस दौरे का स्वागत करता है।
उन्होंने राज्य में नशे की गंभीर समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि नशे के खात्मे, युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने और पंजाब के बेहतर भविष्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति, मजबूत नेतृत्व और ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
मानसा जा सकते हैं (Amit Shah Punjab Visit)अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 अक्टूबर को पंजाब दौरे के दौरान मानसा जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वह नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले और हाल ही में गोली मारकर हत्या किए गए परविंदर सिंह झोटा के परिवार से मुलाकात कर सकते हैं।
हालांकि, अमित शाह के मानसा दौरे को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल उनके पंजाब दौरे के दौरान मानसा जाने की संभावना जताई जा रही है।

पंजाब में नशे के मुद्दे पर घिरी आप सरकार
भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में नशे के मुद्दे को लेकर सामने आए विवादों और मौत के मामलों ने राज्य की कानून-व्यवस्था तथा नशा विरोधी अभियान पर सवाल खड़े किए हैं।
मानसा, तुरबंजारा और गुरदासपुर जैसे क्षेत्रों में नशे से जुड़े मामलों को लेकर विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ आम लोगों की ओर से भी सरकार पर सवाल उठाए जा रहे हैं। ऐसे में पंजाब में अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं की बढ़ती सक्रियता को आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भी अहम माना जा रहा है।
झोटा हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी निलंबित, आरोपी की पत्नी गिरफ्तार
हालांकि, अमित शाह के दौरे को आधिकारिक तौर पर राजनीतिक दौरा नहीं कहा गया है, लेकिन राजनीतिक हलकों में इसे नशे के मुद्दे पर भगवंत मान सरकार पर दबाव बढ़ाने के प्रयास के (Amit Shah Punjab Visit)रूप में देखा जा रहा है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

