PCS Officer Fraud: शादी के नाम पर कथित धोखाधड़ी के मामले में फतेहगढ़ साहिब पुलिस ने सरहिंद मार्केट कमेटी के चेयरमैन और ब्लॉक समिति सदस्य अमरिंदर सिंह की शिकायत पर एक महिला और उसके परिवार के पांच अन्य सदस्यों समेत छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि शादी से पहले महिला और उसके परिवार ने उसकी वैवाहिक स्थिति, उम्र और नौकरी को लेकर गलत जानकारी दी और बाद में शादी के कुछ दिनों के भीतर वह घर से जेवर और अन्य सामान लेकर चली गई।
आप नेता के बड़े (PCS Officer Fraud) आरोप
पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, गांव मंडोफल निवासी अमरिंदर सिंह का विवाह मनविंदर कौर के साथ 10 फरवरी 2026 को हुआ था। अमरिंदर सिंह का आरोप है कि शादी से पहले मनविंदर कौर को अविवाहित बताया गया और उसकी उम्र के साथ-साथ उसे पीसीएस अधिकारी के तौर पर भी पेश किया गया।
महिला तलाकशुदा और एक बच्चे की मां
अमरिंदर सिंह के मुताबिक, शादी के कुछ दिन बाद मनविंदर कौर घर से सोने-चांदी के जेवर और अन्य सामान लेकर चली गई। इसके बाद जब उन्हें पहले दी गई जानकारी पर संदेह हुआ और उन्होंने पड़ताल की तो कथित तौर पर पता चला कि मनविंदर कौर पहले से तलाकशुदा है और उसका एक बच्चा भी है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि वह किसी सरकारी पद या पीसीएस अधिकारी के रूप में कार्यरत नहीं थी। मामला थाना फतेहगढ़ साहिब का है। शिकायत में नामजद परिवार के अन्य सदस्य जिला तरनतारन के थाना भिक्खीविंड क्षेत्र के गांव सुरसिंह के रहने वाले बताए गए हैं।

शिकायत के आधार पर मामला दर्ज
शिकायत के अनुसार, अमरिंदर सिंह और मनविंदर कौर की शादी 10 फरवरी 2026 को हुई थी। शादी के कुछ समय बाद शिकायतकर्ता को महिला और उसके परिवार की दी गई जानकारी पर संदेह हुआ।
सिलेंडर का ऐसा इस्तेमाल देख रह जाएंगे हैरान
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मनविंदर कौर, तरलोचन सिंह, अमरजीत कौर, नरेंद्र सिंह, रुपिंदर कौर और सुखमंदर सिंह राणा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के मुताबिक इनमें मनविंदर कौर पत्नी, तरलोचन सिंह भाई, अमरजीत कौर मां, नरेंद्र सिंह ताऊ का लड़का, रुपिंदर कौर भाभी और सुखमंदर (PCS Officer Fraud) सिंह राणा पूर्व सरपंच हैं।
पुलिस ने जांच शुरू की
अमरिंदर सिंह का आरोप है कि शादी से पहले महिला की असली वैवाहिक स्थिति, उम्र और नौकरी से जुड़ी जानकारी छिपाई गई। शादी के बाद संदेह होने पर जब उन्होंने इसकी पड़ताल की तो कथित तौर पर अलग जानकारी सामने आई। इसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दी, जिस पर मामला (PCS Officer Fraud) दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

