Punjab Election 2027: पंजाब में 2027 विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक बयानबाजी तेज हो चली है। GMADA से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं के मामले में ED की कार्रवाई ने जहां आम आदमी पार्टी को एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाने का मौका दिया है, वहीं विपक्षी दलों को भी पंजाब सरकार पर हमला करने का अवसर मिल गया है। ED ने GMADA मुख्यालय समेत पंजाब, चंडीगढ़ और अन्य स्थानों पर तलाशी ली है। जांच में जमीन अधिग्रहण, संपत्ति लेनदेन और निजी डेवलपर्स से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है।
आप के नेताओं के ऊपर बिट्टो का तंज
इसी क्रम में आप मंत्री हरपाल चीमा और आप विधायकों ने ED की कार्रवाई को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की राजनीतिक कार्रवाई बताया है। वहीं अब भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू का बयान भी सामने आया है। बिट्टू ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और एक अन्य व्यक्ति का जिक्र करते हुए आप नेताओं पर निशाना साधा और उन पर पंजाब से जुड़ा न होने के बावजूद राज्य में दखल देने के आरोप लगाए।
पंजाब से (Punjab Election 2027) क्या लेना-देना?

एक वीडियो जारी कर भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने आप नेताओं पर पंजाब को कथित तौर पर लूटने का आरोप लगाया। वीडियो में आप नेताओं पर तीखा हमला करते हुए बिट्टू ने कहा कि इन लोगों को पंजाब ही मिला था। उन्होंने एक व्यक्ति को कथित तौर पर 40 करोड़ रुपये का आर्थिक लाभ पहुंचाने से जुड़ी बात भी कही।
बिट्टू ने कहा कि इन लोगों का पंजाब से कोई लेना-देना नहीं है। आप नेताओं की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यदि ED जिन लोगों के खिलाफ जांच कर रही है, वे ईमानदार हैं तो उन्हें सामने आकर अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं को विरोध-प्रदर्शनों में इस्तेमाल (Punjab Election 2027) किए जाने का भी आरोप लगाया।
नशा तस्करों पर लुधियाना पुलिस का बड़ा प्रहार
सरकारी कोठी नंबर 926 में ED की रेड
ED ने चंडीगढ़ के सेक्टर-39 स्थित सरकारी कोठी नंबर 926 में भी तलाशी ली। यह आवास AAP नेता और पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन से जुड़ा है, जहां वे चंडीगढ़ आने पर रहते हैं। रिपोर्टों के मुताबिक, ED की टीम ने बुधवार को वहां पहुंचकर ताले खुलवाए और तलाशी ली। उस समय जैन आवास पर मौजूद नहीं थे।

इसी कार्रवाई को लेकर रवनीत बिट्टू ने सवाल उठाया कि सरकारी कोठी किसे आवंटित की गई थी और उसमें कौन रह रहा था। उन्होंने AAP कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शनों पर भी सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि ऐसे प्रदर्शनों से पंजाब और पंजाबियों की छवि प्रभावित हो रही है।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me
बिट्टू ने कहा कि यदि आप नेताओं को लगता है कि ED की जांच के घेरे में आए लोग सही हैं तो आप के मंत्री और नेता उनके पक्ष में अदालत का रुख करें और खुद उनके लिए प्रदर्शन करें। उन्होंने आरोप लगाया कि आम कार्यकर्ताओं का इस्तेमाल कर राजनीतिक मुद्दों को हवा (Punjab Election 2027) दी जा रही है।

