Diljit Dosanjh Taj Mahal: पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ‘ऑरा इंडिया टूर’ को लेकर सुर्खियों में हैं। टूर के बीच आगरा पहुंचे गायक ने ऐतिहासिक ताजमहल का दीदार किया। उन्होंने अपनी इस यात्रा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें ताजमहल की खूबसूरती की झलक देखने को मिलती है। दुनिया के सात अजूबों में शामिल इस ऐतिहासिक इमारत के दौरे का वीडियो अब चर्चा में है।
दिलजीत दोसांझ का स्टाइलिश लुक सोशल मीडिया पर छाया
ऐतिहासिक ताजमहल की खूबसूरती के बीच दिलजीत दोसांझ ने अपने इस दौरे का भरपूर आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने अलग-अलग मशहूर जगहों पर तस्वीरों के लिए पोज दिए और वहां मौजूद फैंस का हाथ हिलाकर खुशी-खुशी अभिवादन किया। अपने खास अंदाज में नजर आए दिलजीत ने ग्रे रंग की टी-शर्ट के साथ लाल जैकेट, ढीली नीली जींस और अपनी पहचान बन चुकी सफेद पगड़ी पहनी हुई थी। सिंगर ने इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘वाह ताज बोलिए। ऑरा इंडिया टूर 2026।’

‘ऑरा इंडिया टूर 2026’ को लेकर फैंस में उत्साह
दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट पहले 1 नवंबर को दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होने वाला था, लेकिन सुरक्षा कारणों के चलते दिल्ली पुलिस ने कार्यक्रम की अनुमति अस्थायी रूप से रोक दी थी।
इसके बाद कॉन्सर्ट रद्द होने की खबरें सामने आने लगीं। हालांकि, बुकमायशो की टीम ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम रद्द नहीं हुआ था, बल्कि (Diljit Dosanjh Taj Mahal) इसकी अनुमति पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।
छात्रों के आंदोलन के आगे झुका जामिया प्रशासन!
आयोजकों ने दिल्ली पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए की गई अतिरिक्त तैयारियों की जानकारी दी। इसके बाद कार्यक्रम की अनुमति पर दोबारा विचार किया गया और मंजूरी दे दी गई।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
भीड़भाड़ और ट्रैफिक को नियंत्रित रखने के लिए स्टेडियम के आसपास 500 से 700 मीटर तक का ‘नो-कार जोन’ बनाया जाएगा। अब दिलजीत दोसांझ 30 अक्तूबर को दिल्ली में अपनी (Diljit Dosanjh Taj Mahal) प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं।
पंजाब के चर्चित झोटा हत्याकांड पर दिलजीत दोसांझ का बयान सुर्खियों में
पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने मानसा में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें ‘शहीद’ बताया और उनके परिवार के लिए इंसाफ की मांग की। दिलजीत ने 19 अक्टूबर 2026 को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर झोटा की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “शहीद परविंदर सिंह। दुख की इस घड़ी में पूरा पंजाब परिवार के साथ है। परिवार को इंसाफ मिलना चाहिए।” उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया, जब झोटा के परिवार और समर्थक मामले की सीबीआई जांच सहित इंसाफ की मांग को (Diljit Dosanjh Taj Mahal) लेकर प्रदर्शन कर रहे थे।

