Ludhiana Crime News: लुधियाना के डाबा थाना क्षेत्र के बागी स्टैंड इलाके में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक करियाना स्टोर पर पहुंचे अज्ञात बाइक सवार बदमाश दुकानदार को सफेद रंग का लिफाफा थमाकर फरार हो गए। आरोप है कि लिफाफा देते समय बदमाशों ने दुकानदार को धमकी दी कि इसे पड़ोसियों तक पहुंचा दिया जाए और विरोध करने पर उन्हें भी इसी तरह के अंजाम का सामना करना पड़ेगा।
खून से सना इंसान का कटा हुआ हाथ
बदमाशों के जाने के बाद दुकानदार ने जब लिफाफा खोलकर देखा, तो उसके अंदर खून से सना इंसान का कटा हुआ हाथ मिला। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया। धमकी देने के तरीके और लिफाफे में मिले हाथ को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के पीछे की वजह और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
रेरू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास हुई हिंसक घटना से जुड़ा बताया जा रहा मामला
सूत्रों के मुताबिक, लुधियाना के बागी स्टैंड इलाके में करियाना स्टोर पर मिले लिफाफे से जुड़ी घटना के तार रेरू साहिब गुरुद्वारा साहिब के पास हुई हिंसक घटना से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह वहां दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ था, जिसमें तेजधार हथियारों के इस्तेमाल की बात सामने आई है। इस घटनाक्रम के बीच एक युवक के लापता होने की भी जानकारी सामने आई है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। हालांकि, दोनों घटनाओं के बीच संबंध की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस के डेढ़ घंटे देरी से पहुंचने पर ( Ludhiana Crime News) स्थानीय लोगों में रोष
घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना डाबा पुलिस मौके पर पहुंची और लिफाफे में मिले इंसानी हाथ को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस करीब डेढ़ घंटे की देरी से घटनास्थल पर पहुंची। इसे लेकर इलाके के लोगों में रोष देखने को मिला और उन्होंने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई।
आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। थाना डाबा पुलिस के अनुसार, बागी स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान करने के साथ उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि कथित हिंसक घटना में घायल बताए जा रहे लापता युवक की तलाश के लिए भी दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार (Ludhiana Crime News) करने का भरोसा जताया है।
आरोपियों की पहचान के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
दूसरी ओर, पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। थाना डाबा पुलिस के अनुसार, बागी स्टैंड और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान करने के साथ उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि कथित हिंसक (Ludhiana Crime News) घटना में घायल बताए जा रहे लापता युवक की तलाश के लिए भी दबिश दी जा रही है।
Jhota Murder Case की जांच CBI के हवाले, DSP और Drug Inspector सस्पेंड
जांच एजेंसियां मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। पुलिस ने आरोपियों को (Ludhiana Crime News) जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा जताया है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

