Chandigarh Chemist Raid :- नशा मुक्त अभियान के तहत चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।
सेक्टर 32-डी स्थित पम्मी मेडिकोज पर छापा मारकर 87 हजार रुपये की दवाएं जब्त की हैं। संचालक को नोटिस जारी किया गया है।
यह कार्रवाई सोमवार को स्वास्थ्य सचिव मंदीप सिंह बराड़ के मार्गदर्शन और निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. सुमन सिंह के निर्देश पर की गई।इस मामले में हेल्पलाइन पर शिकायत मिली थी, जिसके बाद औषधि निरीक्षक अमित लखनपाल ने थाना सेक्टर-34 की पुलिस टीम के साथ मेसर्स पम्मी मेडिकोज पर छापा मारा दुकान पर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं।
Chandigarh Chemist Raid
संचालक दवाओं की खरीद और बिक्री का रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर सका। जीवनरक्षक दवाओं के भंडारण संबंधी शर्तों का भी उल्लंघन किया जा रहा था। इस पर कार्रवाई करते हुए टीम ने नौ प्रकार की दवाएं जब्त की।
जब्त दवाओं में टेपेंटाडोल, जोलपिडेम और अल्प्राज़ोलम युक्त कुल 100 गोलियां, गर्भावस्था के चिकित्सकीय समापन की दो एमटीपी किट औरकमरे के तापमान पर रखी गईं इंसुलिन की 40 पहले से भरी हुई सिरिंज (प्री-फिल्ड सिरिंज) जब्त की गईं, जबकि इन्हें फ्रिज में एक निश्चित तापमान पर रखना अनिवार्य होता है।
Chandigarh Chemist Raid स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जब्त की गई सभी दवाओं की कीमत लगभग 87 हजार रुपये है। सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। दुकान संचालक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। अधिकारियों ने कहा कि नशे में इस्तेमाल होने वाली दवाओं और जीवनरक्षक दवाओं के गलत भंडारण को लेकर विभाग सख्त है और कार्रवाई जारी रहेगी।
जानकारी के मुताबिक, बर्खास्तगी आदेश में उनके “All is well” वाले व्यवहार को पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक छवि और सार्वजनिक धारणा को प्रभावित करने वाला बताया गया। यानी विभाग के मुताबिक, उनके इस व्यवहार से पुलिस की छवि को लेकर जनता के बीच नकारात्मक संदेश जा रहा था।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me



