Moga SHO Dismissed: भ्रष्टाचार के मामलें में गिरफ्तार ईशे खां की महिला एसएचओ ने मीडिया के सवाल में “All is well” का जवाब देकर जमकर सुर्खियां बटौरी थी, सोशल मीडिया में उनका यह अंदाज जमकर वायरल हुआ था लेकिन अब मैडम के लिए सब ऑल इज वेल नहीं रहा। जानकारी के मुताबिक कथित रिश्वत की मांग के चलते उन्हें पंजाब पुलिस सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
ईशे खां की महिला एसएचओ ने एक शख्स को NDPS मामले में सह-आरोपी बनाने का डर दिखाकर कथित तौर पर 50 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रही थी, महिला एसएचओ के साथ एक होमगार्ड सिपाई की भूमिका भी इस मामले में सामने आई थी। पीड़ित ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस ब्यूरो के पास की।

विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे (Moga SHO Dismissed) हाथ पकड़ा
विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए तत्कालीन थाना कोट ईसे खां प्रभारी इंस्पेक्टर सुनीता बावा को कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया था। गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस ब्यूरो ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार संबंधी धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की थी।

पंजाब पुलिस की कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए पंजाब पुलिस ने महिला एसएचओ इंस्पेक्टर सुनीता बावा नंबर 33/एफआर को पंजाब पुलिस सेवा से तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।
फरीदकोट रेंज की आईजी नीलांबरी जगदाले की ओर से बर्खास्तगी के आदेश जारी किए गए हैं। पंजाब पुलिस के आदेश के अनुसार उन्हें पंजाब पुलिस सेवा से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया गया है।
चंडीगढ़ में देर रात Thar का कहर, महिला चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर
“‘All is well’ वाले अंदाज का भी जिक्र”
जानकारी के मुताबिक, बर्खास्तगी आदेश में उनके “All is well” वाले व्यवहार को पुलिस विभाग की अनुशासनात्मक छवि और सार्वजनिक धारणा को प्रभावित करने वाला बताया गया। यानी विभाग के मुताबिक, उनके इस व्यवहार से पुलिस की छवि को लेकर जनता के बीच नकारात्मक संदेश जा रहा था।
Scan This QR Code To Follow Daily Awaz Bharti WA Channel Or Click Me
