neela drum case: मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड, जिसकी वजह से इसके मुख्य आरोपी मुस्कान और साहिल को सोशल मीडिया से लेकर पूरे देशभर में चर्चा में ला दिया था, उसे लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। मेरठ जिला कोर्ट आरोपियों को आज निर्णय सुनाने जा रहा है।
हत्त्या को लेकर मृत्युदंड की मांग
मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड एक ऐसा चर्चित मामला है, जिसे लेकर देशभर में लोगों ने आरोपियों के खिलाफ जमकर आक्रोश दिखाया था। लोगों की मांग थी कि आरोपियों को किसी भी प्रकार की रियायत न देकर सीधे मृत्युदंड की सजा सुनाई जाए, ताकि फिर कभी कोई इस प्रकार के अपराध को करने से भी डरे।
अरविंद कुमार मिश्रा की अदालत में होगा फैसला
मेरठ जिला न्यायालय में जज अरविंद कुमार मिश्रा की कोर्ट में मुस्कान और साहिल के आरोपों को लेकर फैसला होगा। बता दें, उक्त मामले के सामने आने के बाद कोर्ट में 13 महीने का ट्रायल चला। इस दौरान करीब 126 पेशियां और 22 से ज्यादा गवाहों की गवाही हुई। इस दौरान बचाव पक्ष ने भी आरोपियों के समर्थन में कई प्रकार की दलीलें कोर्ट के समक्ष रखीं।
2025 के सबसे चर्चित (neela drum case) मामलों में से एक
नीला ड्रम हत्याकांड देश में बहुत अधिक चर्चा में रहा चूंकि इसमें मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की हत्या कर दी थी। सौरभ का मृत शरीर न मिले इसके लिये इंसानियत को शर्मसार करते हुए दोनों आरोपियों ने मृतक के शरीर को उसके ही घर में एक नीले ड्रम के अंदर छुपा दिया था।
पड़ौल पंच हत्याकांड: पुरानी रंजिश से शुरू हुई कहानी, जा पहुंची गैंगस्टर तक
मामलें को लेकर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 19 मार्च को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था।
मृतक के भाई का बयान

कोर्ट में करीबन 1 साल से ज्यादा लंबी कानूनी लड़ाई लड़ रहे सौरभ के भाई ने इस पूरे मामले में बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाई की हत्या के बाद उनका काम लगभग पूरी तरह खत्म हो चुका है। अदालत के लिए सुबह 11 बजे निकलना और शाम करीब 5 बजे घर लौटना होता है। राहुल ने बताया कि 11 दिन वे खुद और 9 दिन उनकी मां को पेश होना पड़ा है। परिवार के अन्य सदस्यों के साथ (neela drum case) भी पेश हुए हैं।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me
राहुल ने बताया कि इस मामले में कुल 22 गवाह हैं, जिन्होंने अदालत में गवाही दी है। उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि हमारी शुरू से उम्मीद यही है कि दोनों को फांसी होनी चाहिए। राहुल ने कहा कि अगर जिला अदालत से दोनों आरोपियों को कम सजा मिली तो हम हाईकोर्ट से (neela drum case) लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।

