Tuesday, 20 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    श्री गणेश ‌ ड्रामाटिक क्लब के 50 साल का सफर

    By
    Naveen Singla

    केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?

    By
    Arvind Sahu

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का किया ऐलान

    By
    Arvind Sahu

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश

    By
    Arvind Sahu

    बरनाला की रामलीला में शहर की प्रमुख हस्तियों की शिरकत

    By
    Naveen Singla

    अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, मानसा दौरे की भी चर्चा

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 19 Oct

    2026-10-19 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • Crime
  • E-Paper
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
Latest

27 सितंबर को रविवार के बावजूद खुले रहेंगे बैंक, RBI ने लिया बड़ा फैसला

Arvind Sahu
Last updated: September 23, 2026 9:58 am
Arvind Sahu
Share
Bank Strike 2026
Bank Strike 2026
SHARE

Bank Strike 2026:बैंकों के नियमन और संचालन से जुड़ी सर्वोच्च संस्था भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के खुले रहने को लेकर एक अहम निर्णय लिया है। RBI ने लंबे छुट्टी वाले सप्ताह और 28 सितंबर से शुरू होने वाली बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल से पहले आम लोगों की सुविधा के लिए रविवार को भी बैंक खोले जाने की मंजूरी दी है। इस फैसले के संबंध में वित्त मंत्रालय ने बताया है कि रविवार, 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSBs) और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) सामान्य दिनों की तरह काम करेंगे।

26 और 27 सितंबर की छुट्टी के चलते लिया फैसला

बैंक यूनियनों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित है। इससे ठीक पहले 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंकिंग सेवाओं में लगातार कई दिनों तक व्यवधान की स्थिति बन सकती थी। ऐसे में आम लोगों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए सरकार और RBI ने 27 सितंबर को बैंकिंग सेवाएं जारी रखने का फैसला किया है।

RBI की मंजूरी के बाद 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की शाखाएं, कार्यालय, ATM-linked branches और Currency Chests पूरी तरह कार्यरत रहेंगे। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य लोगों की जरूरी बैंकिंग जरूरतों को लंबे समय तक प्रभावित होने से बचाना है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से यूनियनों से प्रस्तावित हड़ताल को (Bank Strike 2026) टालने की अपील भी की गई है।

Bank Strike 2026
प्रतीकात्मक इमेज

5 डे वर्किंग समेत कई मांगों को लेकर हड़ताल

बता दें कि बैंक कर्मचारियों के संगठनों ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) इस हड़ताल का नेतृत्व कर रहा है। यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकिंग क्षेत्र में पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू करना शामिल है। इसके अलावा कर्मचारी संगठनों की ओर से पेंशन और अन्य सेवा संबंधी मांगें भी उठाई गई हैं। UFBU का दावा है कि उसे बैंकिंग क्षेत्र के करीब 90 प्रतिशत कर्मचारियों का (Bank Strike 2026) समर्थन प्राप्त है।

Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

प्रस्तावित हड़ताल का समय इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि 30 सितंबर को बैंकों का छमाही वित्तीय समापन होता है। ऐसे में हड़ताल का असर बैंकिंग गतिविधियों और ग्राहकों से जुड़े कामकाज पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

आम उपभोक्ताओं को (Bank Strike 2026) बैंकों की सलाह

बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं के लिए कुछ बैंकों ने सलाह जारी की है कि वे हड़ताल शुरू होने से पहले अपने जरूरी शाखा संबंधी काम निपटा लें। ग्राहकों को लेनदेन के लिए मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM, UPI और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट (BC) प्वाइंट जैसे डिजिटल और वैकल्पिक माध्यमों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है। SBI, Bank of Baroda और Canara Bank समेत कुछ बैंकों ने ग्राहकों को महत्वपूर्ण बैंकिंग कार्य पहले ही पूरा करने और हड़ताल के दौरान डिजिटल व सेल्फ-सर्विस माध्यमों का इस्तेमाल करने को कहा है।

E20 पेट्रोल को लेकर पंजाब के लोगों की राय, ग्राउंड पर लोगों ने बताए अपने अनुभव

Bank Strike 2026
Bank Strike 2026

ऐसे में 27 सितंबर को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के खुले रहने से ग्राहकों को हड़ताल से पहले जरूरी बैंकिंग काम निपटाने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा। हालांकि, 28 से 30 सितंबर के दौरान शाखा आधारित सेवाओं पर प्रस्तावित हड़ताल का असर पड़ सकता है, इसलिए (Bank Strike 2026)जरूरी काम के लिए ग्राहक पहले से योजना बना सकते हैं।

Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Halal Meat Controversy हलाल मीट को लेकर निहंग सिखों का विरोध, मामले ने पकड़ा तूल
Next Article Niranjan Singh Waris Punjab De ED के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर निरंजन सिंह और पूर्व DSP बलविंदर सेखों वारिस पंजाब दे में शामिल
1 Comment
  • Pingback: Niranjan Singh Waris Punjab De

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Punjab CBI Transfer Posting Case
LatestCrimePolitics

ट्रांसफर-पोस्टिंग विवाद में CBI की जांच तेज, 15 विभागों से जवाब तलब

By
Arvind Sahu
Bhagwant Mann AI Video
PoliticsLatest

राजबीर घुमन के घर CBI कार्रवाई पर भगवंत मान की पहली प्रतिक्रिया, BJP पर क्या बोले?

By
Arvind Sahu
Sangrur Jagga Singh Case
LatestCrimePolitics

संगरूर में जगसीर मामले पर गरमाई सियासत, विपक्ष के निशाने पर AAP सरकार

By
Arvind Sahu
Maa Chandraghanta
Latest

Navratri Day 3: साहस और शौर्य की प्रतीक मां चंद्रघंटा की पूजा क्यों की जाती है?

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.