Tuesday, 20 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    श्री गणेश ‌ ड्रामाटिक क्लब के 50 साल का सफर

    By
    Naveen Singla

    केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?

    By
    Arvind Sahu

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का किया ऐलान

    By
    Arvind Sahu

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश

    By
    Arvind Sahu

    बरनाला की रामलीला में शहर की प्रमुख हस्तियों की शिरकत

    By
    Naveen Singla

    अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, मानसा दौरे की भी चर्चा

    By
    Arvind Sahu
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 19 Oct

    2026-10-19 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • Crime
  • E-Paper
  • Politics
  • Health
  • Entertainment
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
LatestCrimePolitics

संगरूर में जगसीर मामले पर गरमाई सियासत, विपक्ष के निशाने पर AAP सरकार

Arvind Sahu
Last updated: September 21, 2026 6:29 am
Arvind Sahu
Share
Sangrur Jagga Singh Case
Sangrur Jagga Singh Case
SHARE

Sangrur Jagseer Singh Case: नमोल गांव के करीब 35 वर्षीय जगसीर सिंह उर्फ जग्गा द्वारा कथित तौर पर नशे के मुद्दे को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर जहरीला पदार्थ निगलने की घटना के बाद एक बार फिर पंजाब में नशे को लेकर सियासत तेज हो गई है और विपक्षी दल सरकार पर सवाल उठा रहे हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, नमोल गांव के रहने वाले जगसीर सिंह ने कथित तौर पर गांव में नशे की बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किए थे। इसके साथ ही उसने इस मामले को लेकर शिकायत भी की थी। आरोप है कि शिकायत करने के बाद जगसीर पर इस मामले को लेकर दबाव बनाया जा रहा था।

जगसीर मानसिक रूप से परेशान

जगसीर सिंह के दोस्तों ने आरोप लगाया कि नशे के खिलाफ आवाज उठाने और मामले को सोशल मीडिया पर उठाने के बाद उसके घर में तोड़फोड़ की गई और उसके साथ मारपीट भी की गई। दोस्तों का दावा है कि लगातार दबाव और कथित तौर पर कार्रवाई न होने के चलते जगसीर मानसिक रूप से परेशान था।

इसके बाद जगसीर सिंह डीसी कार्यालय पहुंचा, जहां उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे आगे के इलाज के लिए पटियाला रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

ਜੱਗਾ ਸਿੰਘ ਦਾ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼: ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਬੋਲਿਆ ਤਾਂ ਮਿਲੀਆਂ ਧਮਕੀਆਂ!

ਸੰਗਰੂਰ ਦੇ ਨਾਮੋਲ ਪਿੰਡ ਦੇ ਜੱਗਾ ਸਿੰਘ ਨੇ ਨਸ਼ਿਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਆਵਾਜ਼ ਚੁੱਕਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਧਮਕੀਆਂ ਮਿਲਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ-ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਾ ਪੱਖ ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਣਾ ਬਾਕੀ ਹੈ।#JaggaSingh #Sangrur #PunjabNews #PunjabDrugs… pic.twitter.com/U2vpmZvXnC

— Daily Awaz Bharti (@DailyAwazBharti) September 21, 2026

विपक्षी पार्टियों ने (Sangrur Jagseer Singh Case) सरकार को घेरा

उक्त घटना के वीडियो वायरल होने के बाद राजनीतिक दलों की प्रतिक्रिया सामने आई है। कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के नेताओं ने आप सरकार की जमकर आलोचान की हैं। अकाली दल नेता बिक्रम मजीठिया ने घटना को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि संगरूर में मोहंजीत शेरों ने नशे के खिलाफ आवाज उठाई, गुलजार ने जहरीला पदार्थ निगला और अब जगसीर द्वारा कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। सरकार नशे पर लगाम लगाने में विफल रही है और कथित तौर पर नशा तस्करों को संरक्षण दे रही है।

वहीं, कांग्रेस पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने एक्स पर घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ किस तरह का दबाव और दुर्व्यवहार किया जा रहा है, संगरूर की यह घटना साफ दिखा रही है।

” उन्होंने कहा कि अगर नशे के खिलाफ आवाज उठाने (Sangrur Jagseer Singh Case) वाला व्यक्ति ही सुरक्षित नहीं है, तो किस बदलाव की बात हो रही है?
Gulzar Singh Funeral: अंतिम संस्कार में पुलिस क्यों? मजीठिया ने उठाए गंभीर सवाल, पंजाब की सियासत में भूचाल

Sangrur Jagseer Singh Case
Sangrur Jagseer Singh Case

संगरूर में नशा माफिया का राज

भाजपा ने भी इस मामले में आप सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के जिले संगरूर में नशा माफिया का राज चल रहा है। एक्स के माध्यम से राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने घटना का वीडियो शेयर करते हुए कहा कि, “इसी गुंडागर्दी, इसी नशा माफिया और इसे संरक्षण देने वाली आपकी सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी सड़कों पर उतरी है।

इसीलिए भाजपा ने ‘नशा-विरोधी यात्रा’ शुरू की है, ताकि पंजाब के हर गांव, हर मोहल्ले से इस नशा माफिया को उखाड़ फेंका जा सके। मान साहब, आज जग्गा सिंह की हालत के जिम्मेदार आप हैं। अगर आप नशे और माफिया को नहीं रोक सकते, तो आपको कुर्सी पर बने रहने का कोई (Sangrur Jagseer Singh Case)अधिकार नहीं है। अब पंजाब चुप नहीं बैठेगा।”

आप की ओर से प्रतिक्रिया नहीं

Sangrur Jagseer Singh Case)
Sangrur Jagseer Singh Case)

इस पूरे विवाद में अब तक आप के किसी नेता का अधिकारिक बयान सामने नहींं आया है लेकिन पुलिस ने कहा है कि युवक का इलाज चल रहा है और उसके बयान के बाद आगे की जानकारी सामने आएगी। गुलजार सिंह मामले पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 17 सितंबर को प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष पर उन्हें फंसाने की साजिश का आरोप लगाया था।

Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp

उन्होंने कहा था कि उनके पास आरोपों के जवाब में सबूत हैं, लेकिन जांच पूरी होने से पहले उन्हें सार्वजनिक नहीं करेंगे। साथ ही उन्होंने BJP के नशा-विरोधी अभियान पर सवाल उठाते (Sangrur Jagseer Singh Case) हुए केंद्र और BSF की भूमिका को लेकर भी आरोप लगाए थे।

TAGGED:Bhagwant MannJagseer SinghPunjab Drug NewsPunjab DrugsSangrurपंजाब में नशाभगवंत मानसंगरूर
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Gill Manuke Arrested पंजाबी गायक सतवंत सिंह उर्फ गिल मानूके गिरफ्तार
Next Article Jabalpur Blackmailing Case कारोबारी से 20 लाख की मांग, महिला होटल से गिरफ्तार
2 Comments
  • Pingback: Sangrur Jagga Singh Case: संगरूर जग्गा सिंह मामले में बड़ा खुलासा, सरपंच पर केस के बाद SSP की प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • Pingback: Punjab Nasha Mukt Yatra: शिवराज चौहान का बड़ा दावा, BJP सरकार बनी तो 6 महीने में ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Vigilance Bureau Arrests SHO Sunita Bawa
CrimeLatest

50 हजार रुपए रिश्वत लेती कोट ईसे खां SHO गिरफ्तार

By
Hemant Mittal
Namo Bharat Trip Pass
LatestTechnology

Namo Bharat में अब बार-बार टिकट लेने की जरूरत नहीं, जानिए Trip Pass की पूरी जानकारी

By
Arvind Sahu
Ramdas Athawale news
LatestPolitics

SC/ST समुदायों के लिए न्याय, सुरक्षा और समानता की दिशा में सरकार के प्रयास

By
Arvind Sahu
Mohali School Bomb Threat
CrimeLatest

मोहाली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.