Sonipat Pitbull Attack: 14 सितंबर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें एक बार फिर पिटबुल नस्ल के कुत्ते ने अचानक एक 6 महीने के बच्चे के ऊपर हमला कर दिया। बच्चा अपनी बुआ की गोद में था, जो कि अपने घर के सामने खड़ी थीं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक-दो कुत्ते एक घर में मौजूद हैं। उनमें से एक कुत्ता अचानक गोद में बैठे बच्चे के ऊपर झपट्टा मारता है। कुत्ते के झपटने से महिला अचानक गिर जाती हैं।
महिला की गोद में मौजूद बच्चे को पिटबुल नस्ल का कुत्ता बुरी तरह खींचने और पकड़ने की कोशिश करता है। महिला कोशिश करती हैं कि किसी तरह वह बच्चे को उस कुत्ते की पकड़ से छुड़ा लें। लेकिन उनकी कोशिश बेकार जाती है। उल्टा, कुत्ते ने उन्हें भी नुकसान पहुंचा दिया।
घटना हरियाणा के (Sonipat Pitbull Attack) सोनीपत की
वायरल वीडियो के बाद घटना की जानकारी सामने आई है उक्त घटना हरियाणा के सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में 14 सितंबर को घटी थी। इस घटना में पिटबूल कुत्ते के हमले में छह महीने का बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ था।
Follow the Daily Awaz Bharti channel on WhatsApp
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बच्चे को पहले अस्पताल ले जाया गया और बाद में गंभीर हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। रिपोर्टों में यह भी बताया गया है कि घटना के बाद बच्चे के परिवार ने अब तक पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
पिटबूल हमले की पहली घटना नहीं
पिछले दो महीनों में देश के अलग-अलग हिस्सों से पिटबुल से जुड़े हमलों के कई मामले सामने आए हैं। मीडिया में छपी अलग- अलग रिपोर्टों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के नोएडा और ग्रेटर नोएडा, पंजाब के पटियाला और हरियाणा के सोनीपत में ऐसे मामले दर्ज हुए, जिनमें महिलाएं, एक दंपती और एक छह महीने का बच्चा प्रभावित हुए।
पंजाब में नशा विरोधी यात्रा पर सियासत तेज, आप के गंभीर आरोप
कुछ मामलों में पुलिस कार्रवाई और FIR की जानकारी सामने आई, जबकि सोनीपत के मामले में परिवार की ओर से शिकायत नहीं की गई है।
हालांकि परिजनों का आरोप है कि कुत्ते के मालिक ने पहले उपचार का खर्च दिया लेकिन अब वह बच्चें का इलाज नहीं (Sonipat Pitbull Attack) करवा रहे हैं।

