ISI Spy Case Ferozepur: पंजाब के फिरोजपुर में सेना की खुफिया एजेंसी और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए सीमावर्ती गांव कालू वाला (जलाल वाला) से गुरप्रीत सिंह उर्फ गोरा और उसकी पत्नी हरमनप्रीत कौर को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के साथ संपर्क में रहकर भारतीय सेना के संवेदनशील ठिकानों, छावनी क्षेत्रों, हथियारों के भंडार और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा करने का आरोप है।
मोबाइल फोन और सिम (ISI Spy Case Ferozepur) कार्ड भी कब्जे में
मामले में थाना सदर फिरोजपुर में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल फोन और पांच सिम कार्ड भी कब्जे में लिए हैं। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि कथित तौर पर कौन-सी जानकारियां साझा की गईं, यह सिलसिला कब से चल रहा था और इस मामले में अन्य लोगों की कोई भूमिका है या नहीं।
पाकिस्तान और मलयेशिया में सक्रिय हैंडलरों से संपर्क होने का शक
पुलिस के मुताबिक, जांच एजेंसियों को आशंका है कि सैन्य ठिकानों से जुड़ी संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान और मलयेशिया में सक्रिय हैंडलरों तक पहुंचाई जा रही थीं। इसके अलावा, गिरफ्तार दंपती पर सीमावर्ती इलाके से संबंधित अहम सूचनाएं पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी और तस्करों के साथ साझा करने का भी आरोप है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

हनीट्रैप के जरिए सैन्य सूचनाएं (ISI Spy Case Ferozepur) जुटाने का शक
जांच एजेंसियों के अनुसार, हरमनप्रीत कौर इंस्टाग्राम और स्नैपचैट के माध्यम से सेना के जवानों के संपर्क में रहती थी। आरोप है कि वह खुद को पुलिस अधिकारी बताकर अपनी पहचान स्थापित करती थी और कथित तौर पर हनीट्रैप के जरिए सैन्य सूचनाएं जुटाने की कोशिश करती थी।
पंजाब विधानसभा सत्र का दूसरा दिन आज: सरकार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन
एजेंसियां अब उसके सोशल मीडिया अकाउंट्स, डिजिटल संपर्कों और जवानों के साथ हुई बातचीत की जांच कर रही हैं, ताकि इस पूरे मामले की कड़ियों का पता लगाया (ISI Spy Case Ferozepur)जा सके।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

