Delhi Business Impact:दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और बार-बार की जा रही नाकेबंदी का असर अब कनॉट प्लेस के कारोबार पर भी दिखाई देने लगा है। व्यापारियों के मुताबिक, 1 अक्टूबर से विपक्ष और सीजेपी के प्रदर्शनों के चलते कनॉट प्लेस और आसपास के बाजारों को तीन बार बंद रखना पड़ा है।
दिल्ली में कारोबार प्रभावित
अब एनडीएमसी ने सेंट्रल पार्क को भी बंद करने का आदेश दिया है। व्यापारियों का कहना है कि बार-बार बाजार बंद होने और आवाजाही बाधित होने से ग्राहकों की संख्या घट रही है। खासकर दिल्ली के बाहर से थोक और खुदरा खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कारोबारियों का दावा है कि इस स्थिति के कारण कनॉट प्लेस में रोजाना करीब 200 करोड़ रुपये तक का कारोबार प्रभावित हो सकता है।
व्यापारियों की चिंता (Delhi Business Impact) क्यों बढ़ी?
कनॉट प्लेस में विरोध प्रदर्शनों और सुरक्षा प्रतिबंधों के चलते कारोबारियों की चिंता बढ़ती जा रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से दुकानदारों को कारोबार प्रभावित होने का डर सता रहा है। एक दुकानदार ने बताया कि अक्टूबर से दिसंबर तक का समय उनके सालाना कारोबार के लिए (Delhi Business Impact) बेहद अहम होता है, क्योंकि इन तीन महीनों में कुल कमाई का करीब 70 प्रतिशत हिस्सा आता है।
मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना
ऐसे में इस अवधि के दौरान बाजार में ग्राहकों की कमी व्यापारियों के लिए बड़ा नुकसान बन सकती है। इसका असर केवल दुकानों तक सीमित नहीं है, बल्कि रेस्तरां और कैफे से जुड़े कारोबार, ऑटो चालकों, छोटे विक्रेताओं और दुकानों में काम करने वाले कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर भी पड़ (Delhi Business Impact) सकता है।
जंतर-मंतर के आसपास दिल्ली का सबसे व्यस्त मार्किट

जंतर-मंतर के आसपास स्थित कनॉट प्लेस और जनपथ मार्केट दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक और खरीदारी केंद्रों में शामिल हैं। कनॉट प्लेस को नई दिल्ली के बड़े कारोबारी केंद्रों में गिना जाता है, जहां शोरूम, रेस्तरां, कैफे और विभिन्न कंपनियों के कार्यालय हैं। वहीं, जनपथ मार्केट भी खरीदारी के लिए काफी लोकप्रिय है।
ऐसे में जंतर-मंतर पर होने वाले प्रदर्शनों के दौरान यदि सुरक्षा व्यवस्था के कारण सड़कों पर बैरिकेडिंग, यातायात प्रतिबंध और मेट्रो सेवाओं पर पाबंदियां लगती हैं, तो इसका असर आसपास के बाजारों (Delhi Business Impact) तक ग्राहकों की पहुंच पर पड़ सकता है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

