Monday, 19 Oct 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
  • Home
  • Opinion

    केजरीवाल और सिसोदिया पंजाब से ग़ायब?

    By
    Arvind Sahu

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने ‘साइन टू गॉड’ शो रद्द करने का किया ऐलान

    By
    Arvind Sahu

    टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस CCTV में दिखे 2 संदिग्ध, पुलिस कर रही तलाश

    By
    Arvind Sahu

    बरनाला की रामलीला में शहर की प्रमुख हस्तियों की शिरकत

    By
    Naveen Singla

    अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, मानसा दौरे की भी चर्चा

    By
    Arvind Sahu

    श्री राम लीला महोत्सव बरनाला

    By
    Hemant Mittal
  • Politics
  • Health
  • Crime News
  • E-Paper
    LATEST ePAPER

    ePaper dAb 19 Oct

    2026-10-19 · Punjab Haryana Himachal Chandigarh

    READ NEWSPAPER
  • 🔥
  • Latest
  • Crime
  • Politics
  • E-Paper
  • Health
  • Entertainment
  • Opinion
  • World
  • Travel
  • Technology
Font ResizerAa
dailyawazbharti.comdailyawazbharti.com
  • E-Paper
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Contact Us
    • 404 Page
  • Personalized
    • E-Paper
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
CrimeLatest

झोटा हत्याकांड के बाद थाना प्रभारी निलंबित, आरोपी की पत्नी गिरफ्तार

Arvind Sahu
Last updated: October 16, 2026 2:32 pm
Arvind Sahu
Share
Mansa Jhota Murder Case
Mansa Jhota Murder Case
SHARE

Mansa Jhota Murder Case:पंजाब के मानसा में सामाजिक कार्यकर्ता परविंदर सिंह झोटा की हत्या के मामले में पुलिस विभाग ने कार्रवाई की है। घटना के दो दिन बाद सिटी-2 थाने की प्रभारी इंस्पेक्टर बेअंत कौर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया, जबकि मामले में आरोपी की पत्नी को भी गिरफ्तार किया गया है।

मानसा की अदालत में पेश

उधर, कथित तौर पर गोली चलाने वाले मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार और उसके सहयोगी विपिन कुमार को अदालत ने सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों आरोपियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मानसा की अदालत में पेश किया गया। पुलिस अब मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

चाचा और बेटे से की थी बात

मानसा के एसएसपी वैभव चौधरी के मुताबिक, परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद आरोपी अश्विनी कुमार ने अपना मोबाइल फोन बंद कर दिया था। इसके बाद वह लाडी और विपिन की मदद से फरार हो गया। पुलिस ने उसे राजस्थान के सालासर से गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि हत्या से पहले आरोपी ने अपने चाचा को एक बार और बेटे को चार बार फोन किया था। पुलिस अब इन कॉल्स के पीछे की वजह और वारदात से पहले आरोपी की गतिविधियों की पड़ताल कर रही है। वैभव चौधरी ने कहा कि मामले की आगे की जांच जारी है।

Mansa Jhota Murder Case
Mansa Jhota Murder Case

बेअंत कौर समेत पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

परविंदर सिंह झोटा की हत्या के बाद उनके परिवार और प्रदर्शनकारियों ने इलाके में कथित नशा कारोबार से जुड़ी शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए थे। प्रदर्शनकारियों ने सिटी-2 थाना प्रभारी बेअंत कौर समेत संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी। ऐसे में थाना प्रभारी का निलंबन प्रदर्शनकारियों की मांगों के बीच हुई कार्रवाई के तौर पर देखा जा सकता है। हालांकि, एसएसपी वैभव चौधरी के अनुसार, बेअंत कौर को (Mansa Jhota Murder Case) प्रशासनिक आधार पर निलंबित किया गया है।

फेसबुक लाइव के दौरान (Mansa Jhota Murder Case) हत्या

Mansa Jhota Murder Case
Mansa Jhota Murder Case

परविंदर सिंह झोटा नशे के खिलाफ आवाज उठाने और दवा की दुकानों पर नशीले पदार्थों की कथित अवैध बिक्री का विरोध करने के लिए जाने जाते थे। मंगलवार को मानसा के बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर में उनकी दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया गया कि झोटा ने एक बुजुर्ग को नशीली दवाएं बेचे जाने को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक अश्विनी कुमार से सवाल किया था, जिसके बाद उन पर गोली चला दी गई।

मेरठ नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल को फांसी की सजा, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

घटना के समय झोटा फेसबुक पर बातचीत का लाइव प्रसारण भी कर रहे थे। उनकी हत्या के बाद मानसा समेत पंजाब के कई इलाकों में समर्थकों में आक्रोश फैल गया। घटना के विरोध में प्रदर्शन हुए और कुछ स्थानों से हिंसक घटनाओं की खबरें भी सामने आईं। इस मामले ने पंजाब में नशे के कारोबार और कानून-व्यवस्था को (Mansa Jhota Murder Case) लेकर एक बार फिर बहस तेज कर दी है।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me


TAGGED:Accused Wife ArrestedAshwini KumarBeant Kaur SuspendedMansa Jhota Murder CaseMansa NewsParvinder Singh JhotaPunjab Crime News
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Mohali Illegal Arms Supply Network मोहाली में अवैध हथियार नेटवर्क का भंडाफोड़, भगोड़े आरोपी समेत 3 गिरफ्तार; 10 पिस्टल बरामद
Next Article Mohali Firing Case पूर्व कांग्रेस पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 200 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही CIA टीम
1 Comment
  • Pingback: Amit Shah Punjab Visit: अमित शाह 20 अक्टूबर को आएंगे पंजाब, मानसा दौरे की भी चर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

- Advertisement -
Adalat Sewa

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
LinkedInFollow

You Might Also Like

Punjab Nasha Mukt Yatra
Latest

BJP सरकार बनी तो 6 महीने में ध्वस्त होगा नशे का नेटवर्क

By
Arvind Sahu
Elenta Mart Barnala
LatestCrimeHealth

Elenta Mart Barnala में सेहत विभाग की छापेमारी

By
Hemant Mittal
Bhagwant Mann AI Video
CrimePolitics

भगवंत मान का AI वीडियो शेयर कर घिरी BJP, विवाद बढ़ा तो पोस्ट किया डिलीट

By
Arvind Sahu
Sikkim Rimbi Landslide
Latest

सिक्किम के रिंबी में 32 से ज्यादा घर प्रभावित, परिवार राहत शिविरों में, खतरा बरकरार

By
Arvind Sahu
Daily Awaz Bharti Daily Awaz Bharti
Facebook Twitter Youtube

About US

Daily Awaz Bharti: Your instant connection to breaking stories and live updates. Stay informed with our real-time coverage across Politics, Crime, Entertainment, and more. Your reliable source for 24/7 news.

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
About Us
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Awaz Bharti By Crime Awaz India News Network. All Rights Reserved.