LPG Scam? घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं मिलने के कारण लोगों को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
LPG Scam
कशिश नरवालियां: बरनाला – शहर में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कथित ब्लैक मार्केटिंग को लेकर उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है। घरेलू गैस सिलेंडर की नियमित सप्लाई नहीं मिलने के कारण लोगों को एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। आरोप है कि कुछ लोग जरूरतमंद उपभोक्ताओं की मजबूरी का फायदा उठाकर सिलेंडर निर्धारित कीमत से अधिक दाम पर उपलब्ध करवा रहे हैं। इससे आम परिवारों का घरेलू बजट भी प्रभावित हो रहा है।
LPG Scam
उपभोक्ताओं अनिल कुमार , राज कुमार, नवीन कुमार आदि का कहना है कि गैस सिलेंडर की बुकिंग करवाने के बाद भी समय पर डिलीवरी नहीं मिलती। कई बार डिलीवरी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर, कथित तौर पर अतिरिक्त पांच सौ रूपए देने पर सिलेंडर आसानी से उपलब्ध करवाने की चर्चा भी सामने आ रही है। इससे गैस की कालाबाजारी को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Read More Crime News
शहरवासियों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि गैस एजेंसियों की सप्लाई व्यवस्था की जांच की जाए और सिलेंडरों की उपलब्धता तथा डिलीवरी का रिकॉर्ड खंगाला जाए। उपभोक्ताओं का कहना है कि यदि कहीं निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली या सिलेंडरों की अवैध बिक्री (LPG Scam) हो रही है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
उपभोक्ता बोले-समय पर नहीं मिल रहा सिलेंडर

समाजसेवी नवीन कुमार काली ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर रोजमर्रा की जरूरत है। बुकिंग के बाद भी समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि विभाग को उपभोक्ताओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करनी चाहिए।

समाजसेवी कमल गुप्ता बब्बू ने कहा कि “घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई में पारदर्शिता होनी चाहिए। यदि किसी स्थान पर निर्धारित कीमत से अधिक राशि लेकर सिलेंडर देने या सप्लाई रोककर रखने की शिकायत है तो विभाग को मौके पर जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।”
विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

व्यापारी नेता मोनू गोयल का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद संबंधित विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही। लोगों का कहना है कि विभाग को केवल शिकायत मिलने का इंतजार करने के बजाय गैस एजेंसियों और डिलीवरी व्यवस्था की नियमित जांच करनी चाहिए, ताकि जरूरतमंद उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर मिल सके।
MC

रजत बांसल लक्की एमसी ने कहा कि “सिलेंडर की कालाबाजारी से आम उपभोक्ता सबसे ज्यादा प्रभावित होता है। प्रशासन को गैस की उपलब्धता, बुकिंग और डिलीवरी व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। दोषी पाए जाने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए।”
शहरवासी

बिट्टू बांसल व संजीव बांसल एमसी ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि शहर में एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ कथित ब्लैक मार्केटिंग (LPG Scam) की निष्पक्ष जांच कराई जाए।

इंडेन कंपनी बरनाला के मैनेजर के अनुसार सिलिंडर सप्लाई करने वाली लेबर ने काम बंद कर दिया जिससे सप्लाई में परेशानी हो रही हैं। सप्लाई देने वाले ने बताया कि उनका ठेकेदार सात माह से उनकी मजदूरी की पेमेंट नही दे रहा इससे परेशान होकर उन्होंने काम बंद कर दिया हैं। ठेकेदार सीता राम ने बताया कि विभा उनके सात लाख रपये की पेमेंट नही कर रह तो वे मजदूरों को कैसे पेमेंट देंगे। इसी कारण काम बंद हैं।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me



