Bhagat Singh Jayanti: भगत सिंह के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में संगरूर जिला भाजपा ने रहवासियों को पौधों का वितरण किया गया। ताकि संगरूर में हरियाली का वातावरण बना रहे। विशेष अवसर पर जिला भाजपा के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए पंजाब के वर्तमान परिस्थितियों को लेकर भी दुख जताया।

भगत सिंह के विचारों को किया याद
पौध वितरण कार्यक्रम के दौरान संगरूर भाजपा ने भगत सिंह के विचारों को याद करते हुए पंजाब में खुशहाली की कामना की । इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य में व्याप्त गैंगस्टर वॉर को खत्म करने और नशे के विरुद्ध चल रही मुहिम का समर्थन किया गया।
भगत सिंह के विचारों पर (Bhagat Singh Jayanti) चलने की अपील
रहवासियों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के विचारों पर चलने की अपील करते हुए राज्य को संपन्न और खुशहाल बनाने का संदेश दिया। इस दौरान संगरूर भाजपा की ओर से पर्यावरण के प्रति नागरिकों के दायित्व का भी विशेष रूप से उल्लेख किया गया।
Umar Khalid Rajat Sood: सितंबर 2026 में चर्चा में आए दो नाम, लेकिन वजहें बिल्कुल अलग
शहीद ऊधम सिंह जी को श्रद्धा के फूल अर्पित
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने सर्वप्रथम शहीद ऊधम सिंह की शहादत को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धा के फूल अर्पित किए। कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही कि इस दौरान किसी भी राजनीतिक पार्टी के खिलाफ बयानबाजी न करते हुए संगरूर के भाजपा सदस्यों ने सिर्फ पर्यावरण संरक्षण और पंजाब की बेहतरी के लिए काम करने की आम लोगों से अपील की।
शहीद भगत सिंह का पंजाब (Bhagat Singh Jayanti) सहित पूरे देश में विशेष मान

शहीद-ए-आजम भगत सिंह ने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए देश की खातिर हंसते-हंसते शहादत को गले लगा लिया था। अंग्रेजों द्वारा दी गई फांसी की सजा के दौरान शहीद-ए-आजम भगत सिंह की उम्र मात्र 23 वर्ष थी। 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी। इतनी कम उम्र में देश की आजादी के लिए उनके बलिदान ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में एक महत्वपूर्ण स्थान दिलाया। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं।
Join Daily Awaz Bharti WA Official Channel Scan QR Code or Click Me

